Nobel Prize 2022 : मानव विकास की खोज के लिए स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल

Spread the love

Nobel Prize 2022 : चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

Image

Nobel Prize 2022 : साल 2022 के लिए स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो (Svante Pääbo) को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया है। विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। ये पुरस्कार विज्ञान की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है।

Image

 

Nobel Prize 2022 : स्वंते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट (Geneticist) हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक के रूप में, उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है।

Image

Nobel Prize 2022 : पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वंते पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है। निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं। उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की।”

ये पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखा है।

यह भी पढ़ें : PS-1 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल, सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने कमाए 230 करोड़

 345 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेमंत लोहिया केस: पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी यासिर हुआ गिरफ्तार, डिप्रेशन का था शिकार

Tue Oct 4 , 2022
Spread the loveजम्मू-कश्मीर डीजी (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी माने जा रहे घरेलू कर्मचारी यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सोमवार रात से ही आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। खबरें आई […]

You May Like