अब नहीं होगा भारत-ब्रिटेन के बीच FTA? भारतीय प्रवासियों के लिए ब्रितानी गृहमंत्री ने दिया था विवादित बयान

Spread the love

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement, FTA) के लिए जारी बातचीत का कोई नतीजा दिवाली तक तय डेडलाइन तक नहीं आ पाएगा अब यह तय है। ब्रिटेन की ट्रेड सेक्रेटरी (वाणिज्य मंत्री) केमी बेडेनोच ने यह साफ कर दिया है कि दिवाली की डेडलाइन तक एफटीए को अंतिम रूप देना अब मुश्किल है।                                                                                                                                                                    भारत और ब्रिटेन के बीच एफ़टीए के लिए बातचीत की शुरुआत

लंदन से छपने वाले ‘द टाइम्स’ अख़बार ने भारतीय सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारत के कई मंत्री ब्रितानी गृहमंत्री के हालिया बयान से ‘निस्तब्ध और निराश’ हैं।

Indian-origin British minister Suella Braverman won the 1st Queen Elizabeth  Award. - GK Now

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कुछ दिनों पहले ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था।

सुएला ख़ुद भारतीय मूल की हैं, लेकिन पिछले हफ़्ते ‘द स्पेक्टेटर’ नामक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मुझे भारत के साथ खुली सीमा की नीति को लेकर चिंताएं हैं क्योंकि मुझे लगता है कि लोगों ने जब ब्रेग्ज़िट को चुना था, तब इसलिए वोट नहीं किया था।”

अख़बार ने एक भारतीय सूत्र के हवाले से लिखा है, “अभी भी दोनों के बीच बहुत सद्भाव है, लेकिन अगर इस तरह के लोग सरकार में बने रहते हैं तो इससे बातचीत अटक सकती है।”

‘द टाइम्स’ अख़बार के दावे का समर्थन करते हुए अमेरिका की वेबसाइट ‘पॉलिटिको’ ने दावा किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली में ब्रिटेन जाने वाले थे और उसी दौरान एफ़टीए पर हस्ताक्षर करने वाले थे, लेकिन अब लगता है कि यह मामला टल गया है।

भारत या ब्रिटेन की तरफ़ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Gyanvapi Case में हिंदू पक्ष को लगा झटका! शिवलिंग की नहीं होगी कार्बन डेटिंग, सभी मांग खारिज

 297 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of October 15 : भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Sat Oct 15 , 2022
Spread the loveHistory of October 15 : 15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – मुग़ल शासक औरंगजेब ने 1686 को बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई 1806 को आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित […]

You May Like