Om Prakash Rajbhar को लगा तगड़ा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग छोड़ी सुभासपा, बनाई नई पार्टी

Spread the love

Om Prakash Rajbhar : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्‍ट्रीय प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की मुसीबतें बढ़ रही हैं। उनकी ही पार्टी में बागवत का शोर सुनाई दिया है। ओपी राजभर की पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने पार्टी को छोड़कर दूसरे दल का निर्माण करने का ऐलान किया है। इतना ही नही शशि प्रताप सिंह पार्टी छोड़ने के साथ ही सैकड़ो पुराने कार्यकर्ताओ को भी अपने साथ ले गए है।

Gyanvapi Masjid News: श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मामले में सुभासपा प्रवक्ता  को बयानबाजी पड़ी भारी, पार्टी ने पद से हटाया - op rajbhar suheldev  bharatiya samaj party ...

उनका आरोप है कि पार्टी के प्रेसीडेंट ओमप्रकाश राजभर पर‍िवारवाद को बढ़ावा देते रहते हैं। वे देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं। यानी सुभासपा के अब दो फाड़ होने की तैयारी हो चुकी है। ऐसे में जब उनके सबसे बड़े सहयोगी दल सपा से खटपट की सूचना आ रही हो तो यह खबर सुभासपा के लिए मुसीबत का सबब बनने वाली हैं।

UP Politics Shashi Pratap Singh Subhaspa Op Rajbhar Akhilesh Yadav | UP  Politics: सुभासपा में टूट की आशंका! ओपी राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले  पार्टी के इस बड़े नेता ने छोड़ा

मई में ही राजभर ने शशि प्रताप सिंह को प्रवक्ता पद से हटाया था –

Om Prakash Rajbhar : ओम प्रकाश राजभर के सबसे पुराने और सबसे विश्वस्त सहयोगी शशि प्रताप सिंह ने सोमवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। राष्ट्रीय समता पार्टी का ऐलान करते ही वह पूरी तरह से ओम प्रकाश राजभर पर हमलावर नजर आए। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को प्रदेश का सबसे झूठा व्यक्ति करार दिया। साथ ही शशि प्रताप सिंह ने कहा कि उनके संपर्क में कई विधायक भी हैं, जो उनके साथ आएंगे।

UP Election 2022 SBSP Leader Shashi Pratap Singh called Munnavar Rana Mad  says Nathuram Godse pained after Killing Mahatma Gandhi - UP Chunav 2022:  सुभासपा प्रवक्ता ने मुनव्वर राणा को बताया 'महापागल',

शशि प्रताप सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को धृतराष्ट्र तक की संज्ञा दे दी और कहा कि पुत्र मोह में ओम प्रकाश राजभर धृतराष्ट्र बन चुके हैं। आज तो बस शुरुआत हुई है, अभी पूरी फिल्म दिखाना बाकी है। सोमवार को सुभासपा के कई पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भी ओपी राजभर का साथ छोड़ दिया।

Om Prakash Rajbhar : 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपुर सीट सपा गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते में आई थी। इस सीट से बीजेपी के अनिल राजभर के खिलाफ शशि प्रताप सिंह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने इस सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया था।

सुभासपा नेता अरविंद राजभर बोले - सरकार आई तो शिवपुर क्षेत्र में बनेगा मिनी  पीजीआई - SBSP leader Arvind Rajbhar said If government comes mini PGI will  be built in Shivpur area

चुनाव के दौरान ही ओम प्रकाश राजभर और अरविंद राजभर की ओर से शशि प्रताप सिंह की जबरदस्त अनदेखी की गई। इस बात से शशि प्रताप लगातार नाराज चल रहे थे। मई के महीने में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में शशि प्रताप सिंह ने एक बयान हिन्दू पक्ष के समर्थन में दिया था, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर ने शशि प्रताप सिंह को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था, तभी से शशि प्रताप सिंह के बारे में पार्टी छोड़ने के कयास लागये जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : Malala Yousafzai के जन्मदिन पर हर वर्ष मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस, जानें आज का इतिहास

 464 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्‍तीफे के बाद एक बार फ‍िर ट्व‍िटर पर ट्रेंड हुए सुधीर चौधरी..

Tue Jul 12 , 2022
Spread the loveज़ी न्यूज़ समाचार चैनल से इस्तीफे के बाद से ही पत्रकार सुधीर चौधरी को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वह जल्द ही अपना नया वेंचर शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा ना करके इंडिया टुडे ग्रुप का चैनल आज तक ज्वाइन कर लिया है। इस खबर को […]

You May Like