भगोड़ा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार करना अभी भी पंजाब पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। पिछले 6 दिनों से लगातार कोशिशों के बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार जगह बदल रहा है, लेकिन पुलिस उसके करीबियों को गिरफ्तार कर उस पर दबाव भी बना रही है। पुलिस की ओर से अब तक 207 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा चुका है।
वहीं एक खबर के मुताबिक,‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे में अब यह कहा जा रहा है कि, वह अभी उत्तराखंड (Uttrakhand)) में छिपा हो सकता है। दरअसल 20 मार्च को CCTV कैमरे से मिले फुटेज में दिख रहा है कि उसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक महिला के यहां रात गुजारी थी। पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
कुरुक्षेत्र के इस नए CCTV फुटेज में अमृतपाल सिंह यहां के शाहाबाद इलाके में सड़क पर छाता लेकर चलता हुआ दिख रहा है। फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि आरोपी अमृतपाल सिंह ने हल्के नीले रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी है तथा वह रिहायशी इलाके में सड़क पर बड़े ही आराम से चल रहा है।उसके एक हाथ में छोटा क्रीम कलर का बैग भी मौजूद है तो दूसरे हाथ से काले रंग का छाता पकड़ रखा है। हालांकि इस फुटेज में उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।
अब ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि, अमृतपाल उत्तराखंड भाग निकला है। वहीं पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह कई जुगत लगा रहा है। इधर भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड पुलिस अब हाई अलर्ट में है। वहीं राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही पडोसी राज्य UP को भी हाई अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi की संसद सदस्यता रद्द, कांग्रेस ने जताया रोष, वायनाड उपचुनाव की भी शुरु हुई चर्चा
3,623 total views, 5 views today