दुल्हन को गिफ्ट किया 30 हजार का गधा! पाकिस्तानी दूल्हे ने बताई ये वजह…

Spread the love

गधे को दुनिया में सबसे मेहनती लेकिन मूर्ख जानवर माना जाता है। जिसकी मिसाल किसी की मूर्खता प्रदर्शित करने के लिए दी जाती है। लेकिन एक एक व्यक्ति को गधे से इतना लगाव हुआ कि उसने अपनी शादी में दुल्हन को गधा ही सरप्राइज गिफ्ट कर दिया। शुरू में तो दुल्हन इस अजीबोगरीब गिफ्ट को देखकर भौंचक्की रह गई लेकिन बाद में जब उसे पति ने ऐसा करने की वजह बताई तो उसने भी गधे को दुलार किया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

YouTuber Azlan Shah gifts baby donkey to wife Warisha - WeirdNews - Dunya  News

पाकिस्तान के रहने वाले पशु प्रेमी अजलान शाह ने इस घटना को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि अपनी नई नवेली दुल्हन को उन्होंने गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। इस तरह का दिलचस्प गिफ्ट देते हुए अजलान शाह अपनी अपनी दुल्हन को कहते हैं, ‘सवाल ये है कि तोहफ़े में गधा ही क्यों दिया जा रहा है? तो इसके 2 जवाब हैं। पहला जवाब ये है कि गधे का बच्चा आप को बहुत पसंद है और दूसरा जवाब ये है कि यह दुनिया का सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है।’

दूल्हे के इतना कहने पर दुल्हन वारिशा कहती हैं, ‘मैं तुम्हें सिर्फ़ गधा नहीं रहने दूंगी।’ उसके इतना कहते ही समारोह में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

Pakistani groom gifted a donkey to his bride | हीरे जवाहरात नहीं...पाकिस्तान  के इस दूल्हे ने अपनी दुल्हन को अनोखा गिफ्ट, जानकर माथा पकड़ लेंगे आप | TV9  Bharatvarsh

अज़लान शाह वीडियो में कहते हैं कि उन्होंने गधे के बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया है और वह भी उसके साथ आई है। उन दोनों को उनकी मां 30 हजार रुपये में खरीदा है। वे कहते हैं कि अब उन्हें कोई मज़दूरी नहीं करनी पड़ेगी। वे फार्म पर मजे से रहेंगे। खूब खाएंगे, पिएंगे और हमारे साथ जमकर खेलेंगे।

 358 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा, 12 दिसंबर को दोबारा लेंगे शपथ

Sat Dec 10 , 2022
Spread the loveगुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में […]

You May Like