Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, कन्या समेत तीन राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार

Spread the love

Lucknow Desk: शास्त्रों के अनुसार, आज 02 जनवरी 2024, मंगलवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल..

Aaj Ka Rashifal: आज आपको मिलेगा कोई बड़ा सरप्राइज, जानें क्या,

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कुछ बातों छुपा कर रखें। साल के दूसरे दिन आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने के लिए रहेगा। आप साल के दूसरे दिन किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना कहे, जिससे कि उन्हें आपकी बात बुरी लगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में साथी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। इस समय में आप कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। आप कुछ समय संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको अपने मन में चल रही उथल-पुथल के कारण अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान ना हो, क्योंकि आप कोई अहम डिसीजन ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, तभी आप परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने व्यवहार में बदलता बनाए रखें नहीं तो साल के दूसरे दिन ही आपका किसी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार में कुछ खुशनुमा पलों का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। बिजनेस का कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाईयाओं से भरा रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नए साल में आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मौज मस्ती कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपके परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बिजनेस के किसी योजना को पूरा करने के लिए आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अत्यधिक काम के चलते अपने कामों को पूरा करने में समस्या हो सकती हैं। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने कीमती सामानों की देखरेख करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। परिवार के किसी सदस्य को नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और  साल के दूसरे दिन आप कहीं घूमने का ट्रिप बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के साथी की तलाश खत्म होगी, क्योंकि उनकी मुलाकात अपने प्रेमी से हो सकती हैं। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक कलह आपका सिरदर्द बन सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है और आप अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। बिजनेस में आप किसी को साझेदारी बिल्कुल ना बनाये, नहीं तो उसे आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा बन सकता है और ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड किया जा सकता है। दूसरों से बच कर रहें।

 107 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hit and Run: नए कानून से क्यों डर गए ड्राइवर, जानिए क्या है हिट एंड रन ?

Tue Jan 2 , 2024
Spread the loveHit and Run: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत के बाद भारतीय न्याय संहिता (भारतीय न्याय संहिता 2023) अब कानून बन गया है। आने वाले कुछ समय में इसके नए प्रॉजेक्ट इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) के पुराने भवनों की जगह ले रही है। लेकिन इसका एक प्रोविज़न […]

You May Like