Himanchal Pradesh में पीएम मोदी ने चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमांचल प्रदेश के ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उसका उद्घाटन कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह ऊना हिमाचल दिन में 10.34 बजे पहुंच जाएगी।

इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके पहले देश में तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो चुका है यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह केवल 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (13 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।  यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा से दिल्ली के बीच चलेगी इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश से चलने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। हिमाचल प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले इस ट्रेन को शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को छोड़कर, हफ्ते के बाकी सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।

भारत में अब तक एक वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है, दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच दौड़ती है। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हाल में गुजरात के गांधीनगर से हरी झंडी दिखाई थी, जो कि गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है।

यह भी पढ़ें : History of October 13 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 449 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने फिर उगला जहर, कहा लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो बढ़ेगी आवरगी

Thu Oct 13 , 2022
Spread the loveअपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) ने एक बार फिर से जहर उगला है।। उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज के माहौल को बिगाड़ रही है। लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो इससे आवारगी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हिजाब […]

You May Like