Nehru Birth Anniversary: पं.नेहरू को PM Modi ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

Lucknow Desk: देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पूरे देशभर में जयंती मनाई जा रही है। 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस दिन को बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है।

Akshay Kumar, Salman Khan and other cinema personalities wish PM Modi on birthday - The Economic Times

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

तो वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की और न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहरात’ के मूल्य पर अपवित्रता की याद दिलाएं, एक अलग तरह का, हर दिल में।

साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक संदेश साझा किया गया है। जिसमे लिखा है कि पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधान मंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की। जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम ‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’ की समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

वही इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 153 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IND vs AUS: वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित का बड़ा बयान, मुझे इस टीम पर गर्व है'

Mon Nov 20 , 2023
Spread the loveIND vs AUS : वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ 12 साल बाद भी भारतीय टीम के लिए आईसीसी ट्रॉफी का सूखा बरकरार है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। […]

You May Like