BJP के 44वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- भारत हनुमान जी की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का कर रहा है एहसास

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत हनुमान की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है।

Image

पीएम मोदी ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा, “आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है, पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा भारत के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा, “हम समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं न कि अपने परिवारों के कल्याण के लिए। कांग्रेस और कांग्रेस से निकली पार्टियों ने वंशवाद की राजनीति, जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीतिक संस्कृति बनाई है। भाजपा ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं।”

Image

पीएम मोदी ने कहा, “भारत की माताएं और बेटियां बीजेपी से जुड़ी हुई महसूस करती हैं क्योंकि हमने उनके जीवन में सुधार किया है और हम उनके लिए अथक काम करते हैं।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वे मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “नफरत से भरे लोग झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। वे कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं। देश का हर वर्ग कमल की रक्षा के लिए ढाल है। भारत के भविष्य का निर्माण करना है। पंचायत से लेकर संसद तक का सशक्तिकरण जरूरी है।”

यह भी पढ़ें : Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम ने व्यक्त किया शोक, 2022 मेंं मिली थी मारने की धमकी

 235 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Akanksha Dubey मौत मामले में समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, कई लोग कर रहे थे आकांक्षा का शोषण

Thu Apr 6 , 2023
Spread the loveअभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर और संजय के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस को आशंका है कि दोनों विदेश भाग सकते हैं। पुलिस दोनों की 10 दिन से तलाश कर रही है। अब तक चार राज्यों के 9 शहर और 50 से […]

You May Like