PM Modi: पीएम मोदी ने राहुल को क्यों कहा, ‘डरो मत, भागो मत’?

Spread the love

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में हुंकार भरी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते बताया कि वह जनता की सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका सपना केवल जनता के सपनों को पूरा करना है। इस रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी डर के कारण रायबरेली भाग गए।

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है। शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और वर्षों से ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। जीवन में इससे बड़ा संतोष क्या होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं और न ही मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं केवल आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।

वही, उन्होंने विपक्षी पार्टियों टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों के पास विजन नहीं है। उन्होंने लेफ्ट पर पड़ोसी राज्य त्रिपुरा को तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी किसी राज्य का क्या हाल कर सकती हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। यहां पास में ही त्रिपुरा लेफ्ट वालों ने तबाह कर रखा था। लेकिन पिछले पांच साल में भाजपा ने पूरे त्रिपुरा की जिंदगी बदल दी। लेफ्ट वाले गए तो विकास का सूरज उगने लगा।

यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, जानें अमेठी से कांग्रेस ने किसको बनाया उम्मीदवार?

 69 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Joe Biden: अमेरिका ने भारत को कहा नफरत वाला देश, जानें पूरा मामला

Fri May 3 , 2024
Spread the loveJoe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत और चीन को लेकर जेनोफोबिक वाला बयान चर्चाओं में है। बाइडेन एक रैली में कहा था कि भारत, चीन, रूस और जापान जेनोफोबिक देश हैं। जेनोफोबिक उनको कहा जाता है, जो बाहरी लोगों से नफरत करते हैं। यानी बाइडेन ने […]

You May Like