Auraiya News: हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Spread the love

Auraiya News: औरैया जनपद के पढ़ीन दरवाजा में जमीनी विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से दो तमंचा कारतूस और बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 19 मार्च को पढ़ीन दरवाजा में स्थित अपने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं के ऊपर बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसमें एक महिला रूबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक महिला भी घायल हुई थी जिसका इलाज चल रहा है। इस मामले में औरैया कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने चार आरोपियों सोनू तिवारी, अंकित तिवारी, अशोक तिवारी और राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा कारतूस और दो बाइक भी बरामद की है। घटना जमीनी विवाद के कारण बताई गई थी।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम क्या बताया?

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 19 मार्च को वादी रामबाबू ने एक तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके घर के बाहर उसकी बहन लक्ष्मी उर्फ राजा और रूबी को गोली मारने के संबंध में अवगत कराया गया था। घटना इस प्रकार थी कि राजा ऊर्फ लक्ष्मी पांडे के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। उनके सगे भाई राजेश और अशोक तिवारी के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। जिसमें एक दूसरे के प्रति लगातार शिकायत दर्ज होती रहती थी। इससे क्षुब्द होकर 19/3/2024 को अवैध शस्त्र लेकर राजा के घर यह लोग पहुंचे और कहा सुनी हुई और उसके बाद विवाद बढ़ने पर इन लोगों ने दो फायर कर दिए जिसमें राजा उर्फ लक्ष्मी की चचेरी बहन रूबी गंभीर रूप से घायल हुई थी। राजा को भी गोली लगी थी। जिसमें इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई थी। यह सब अभियोग में अभियुक्त हैं राजेश उर्फ राजू, अंकित तिवारी, अशोक तिवारी, सोनू तिवारी जो कबीरपुर थाना कोतवाली औरैया के रहने वाले हैं। इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो 315 बोर के तमंचे कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़ी गई बाइक से यह लोग आए थे। औरैया कोतवाली पुलिस और एसओजी ने इन चारों लोगों को गिरफ्तार किया है उन सभी को संयुक्त रूप से ₹25000 का इनाम भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Russia Moscow Attack: मॉस्को में हुआ आतंकी हमला, 60 की मौत

 130 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, मीन राशि को मिलेगा मेहनत का फल

Sun Mar 24 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 24 मार्च 2024, रविवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like