यूपी बीजेपी की कमान संभालने वाले Bhupendra Singh Chaudhary का कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर..

Spread the love

यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary को सरल स्वभाव का नेता माना जाता है। उनकी संगठन पर बेहद मजबूत पकड़ है। खास बात यह है कि न केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश बल्कि अवध, रोहिलखंड, ब्रज और बुंदेलखंड में भी भूपेन्द्र चौधरी की अच्छी पकड़ है। उत्तर प्रदेश भाजपा के तमाम अध्यक्षों के साथ उन्हें काम करने का अनुभव है। चौधरी ने विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेई, केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के साथ पार्टी में काम किया है।

Image

Bhupendra Singh Chaudhary जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-

Bhupendra Singh Chaudhary
Bhupendra Singh Chaudhary

योगी-2.0 में Bhupendra Singh Chaudhary को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी भी निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं।

new up BJP president Bhupendra Singh Chaudhary BJP Jat vote focous in uttar  pradesh bhajpa pradesh adhyaksh announcement | New UP BJP President:  भूपेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, जाट समीकरण

मुलायम सिंह के खिलाफ Bhupendra Singh Chaudhary लड़ चुके हैं चुनाव –

भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Samajwadi Party leader Mulayam Singh claims no one respects him, hopes to  be honoured after death

Bhupendra Singh Chaudhary का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

Image

वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

Image

Bhupendra Singh Chaudhary ने पार्टी में इन पदों पर किया काम –

1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े
1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे
1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे
2000-2007 मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
2007-2011 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे
2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे
2016 विधान परिषद सदस्य रहे
2017 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायती राज एवं निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश रहे 2019 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
25 मार्च 2022 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश रहे

यह भी पढ़ें : झारखंड में हो रही है पिकनिक पॉलिटिक्स, CM Hemant Soren संग सभी विधायक घूमने जा सकते हैं नेतरहाट

 440 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुतुबमीनार से भी ऊंचे Twin Tower हुए जमींदोज, बिल्डिंग गिरते ही चारो तरफ छाया धूल का गुबार

Sun Aug 28 , 2022
Spread the loveTwin Tower दिल्ली से सटे नोएडा में कुतुबमीनार से ऊंचे दो रिहायशी टावर एक ब्लास्ट के साथ मिट्टी में मिल गए। जानकारी के मुताबिक, तय योजना के तहत नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को रविवार को दोपहर 2:30 पर 3700 किलोग्राम बारूद से […]

You May Like