द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ, देश को मिली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Spread the love

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेने जा रही हैं। खास बात है कि इसके साथ ही वह देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बन जाएंगी। 18 जुलाई को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। इधर, देश में मंकीपॉक्स को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं। दिल्ली में चौथा मामला मिलने के बाद हैदराबाद में भी एक शख्स में लक्षण नजर आए हैं।

Droupadi Murmu Oath Taking Ceremony: Swearing-in today, check date, time,  venue, when and where to watch live streaming | The Financial Express

 

चीफ जस्टिस ने द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

Image

मैं देश के सभी नागरिकों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं: मुर्मू

देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथग्रहण के बाद अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।
Image
द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचे। द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

राम नाथ कोविंद और मुर्मू संसद के लिए रवाना

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। थोड़ी देर में द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगी।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं राष्ट्रपति भवन

 नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पुहंच चुकी हैं। यहां निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

भाजपा जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति सदा संकल्पित: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति सदा संकल्पित रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार इस वर्ग से राष्ट्रपति बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 419 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delhi को फूड हब बनाने जा रही केजरीवाल सरकार, मजनू का टीला और चांदनी चौक से होगी शुरुआत

Mon Jul 25 , 2022
Spread the love Delhi : रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की, कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में फूड हब को विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, दिल्ली पहले से ही भारत की खाद्य राजधानी के रूप में […]

You May Like