Punjab News: आख़िर क्यों युद्ध का मैदान बनी सेंट्रल जेल?, पुलिस को करनी पड़ी फ़ायरिंग

Spread the love

Punjab News: हम अक्सर जेल में कैदियों के बीच टकराव की खबरें सुनते रहते है। कभी – कभी हालात ऐसे हो जाते है कि पुलिस को गंभीर एक्शन लेना पड़ता है। बंदियों का जेल अधिकारियों के साथ मुठभेड़ भी कोई नई बात नहीं है, लेकिन यदि हाई सिक्यो रिटी जेल में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़ जाएं तो कारागार में गंभीर हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कहां का है मामला?

ऐसा ही मामला पंजाब के गुरदासपुर सेंट्रल जेल में सामने आया है। जहाँ ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसे देख कर सभी हैरान रह गए। दरअसल , कैदियों ने जेल अधिकारियों और पुलिस पर पथराव किया तो वहीं पुलिस ने भी उग्र कैदियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जेल परिसर से काला धुआं उठता देखा गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर जिले में केंद्रीय जेल के कैदियों ने जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से परेशान होकर बृहस्पतिवार को उनपर पथराव किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि धारीवाल पुलिस थाने के प्रभारी मनदीप सिंह सलगोत्रा सहित 5 पुलिसकर्मी तथा कुछ कैदी इस घटना में घायल हो गए हैं। इससे पहले कहा गया था कि जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई है।

कैदियों और पुलिस के बीच टकराव

गुरदासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों और पुलिस के बीच टकराव के बाद जेल में हालात काफी संवेदनशील हो गया है। कैदियों ने जेल कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदियों का कहना है कि उनके साथ न केवल दुर्व्यलवहार किया जाता है, बल्कि अनावश्य क तरीके से कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं। कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे। अब गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

वहीं भड़के हुए कैदियों ने पुलिस फोर्स पर हमला कर कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्त में ले लिया और उन्हें अपनी बैरकों में ले गए। कैदी इस कदर भड़के हुए थे कि पुलिस फोर्स बैरकों में घुसने की हिम्मत नहीं कर सका। कैदियों की गिरफ्त में फंसे जेलकर्मियों को छुड़ाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:- Electoral Bond : Electoral Bond पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में काला धन खत्म…

 103 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jammu and Kashmir: 5 साल के लिए केंद्र सरकार ने ‘जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ को किया बैन

Sat Mar 16 , 2024
Spread the loveJammu and Kashmir: केंद्र सरकार ने यासीन मलिक के संगठन पर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि ‘जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ पांच साल की अवधि के लिए एक ‘गैरकानूनी […]

You May Like