Priyanka Chopra ने शेयर किया Citadel का फर्स्ट लुक, जानें ये स्पाई थ्रिलर कब होगी रिलीज

Spread the love

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) का फर्स्ट लुक रिलीज किया है. सीरीज में एक्ट्रेस एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं. फर्स्ट लुक में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं. इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं. बता दें कि 28 अप्रैल को इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर होगा।

Image

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बीते सोमवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका ने फोटोज इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका इस बार जमकर एक्शन करने वाली हैं और इस बार वे एक हटकर रोल प्ले करने वाली हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका के अलावा सीरीज से और भी लीड एक्टर्स की झलक शेयर की गई है। प्रियंका ने कुल नौ पिक्चर्स शेयर की हैं। पहली फोटो में वो पिस्तौल ताने हुए बैठी हैं। बाकी फोटोज में भी उनके कातिलाना तेवर नजर आ रहे हैं। सिटाडेल का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं।

सिटाडेल एक साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। इस वेब सिरीज में प्रियंका स्पाइ के किरदार में नजर आएंगी। सिटाडेल, द रिंग्स ऑफ पॉवर के बाद प्राइम की सबसे महंगी सीरीज बतायी जा रही है। कुछ महीने पहले हॉलीवुड रिपोर्टर ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि सिटाडेल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर खत्म होते-होते 75 मिलियन डॉलर और खर्च करने पड़े। प्रिंयका ने सिटाडेल की शूटिंग शुरू करने की जानकारी 2021 में एक तस्वीर शेयर करके दी थी, जिसमें उनका चेहरा मिट्टी से सना नजर आ रहा था।

Image

प्रियंका की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले 2015 से 2018 तक प्रसारित हुए शो क्वांटिको में वो लीड रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने एलेक्स पैरिश नाम की एजेंट का किरदार निभाया था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका इससे पहले द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर काफी चर्चित रही थी। प्रियंका इसके अलावा फिल्म निर्माण में भी जुटी हैं।

यह भी पढ़ें : Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अडानी-अंबानी कौन से नंबर पर? जानिए कुल दौलत

 363 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Budget 2023 : वित्त मंत्री ने पेश किया 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट ,10 लाख युवाओं को रोजगार, मई तक पूरी हो जाएगी जातीय गणना

Tue Feb 28 , 2023
Spread the loveबिहार सरकार साल 2023-24 के लिए मंगलवार यानी आज बजट पेश कर रही है. महागठबंधन की सरकार में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बजट पेश किया. बता दें कि साल 2022-23 के बजट के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता […]

You May Like