Lucknow News : राहुल गांधी की असम में यात्रा रोके जाने को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

Spread the love

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। असम में राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के विरोध में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता परिवर्तन चौराहे पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बैरगेडिंग लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ले गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा।

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम तक पहुंच गई है। ऐसे में राहुल गांधी बोर्दोवा थान पर गए तो उन्हें बाहर ही रोका गया। क्योंकि वहां कि प्रबंधन समिति का कहना है कि राहुल गांधी तीन बजे के बाद ही वहां जाए न कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जाए। इस बीच राहुल धरना पर बैठ गए। राहुल गांधी की यात्रा को रोके जाने के बाद देश भर में बवाल मचा हुआ है कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

यह भी पढ़ें:- http://Ram Mandir : अयोध्या में ‘विराट कोहली’ का जलवा रहा कायम, सेल्फी के लिए लगी भीड़

 160 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayodhya Ram Mandir: आखिरकार रामलला की मूर्ति काला होने का क्या है राज ?

Tue Jan 23 , 2024
Spread the loveAyodhya Ram Mandir : आखिरकार देशवासियों का सालों पुराना इंतेजार ख्तम हो गया और अयोध्या में पूरे विधि विधान के साथ भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। 22 जनवरी को भक्तों ने अपने रामलला को विराजमान होते देख हृदय प्रेम और भावनाओं से गूंज […]

You May Like