Rajshree Yadav Video: देसी अंदाज में दिखीं बिहार के नेता तेजस्वी यादव की पत्नी, लोगों ने की तारिफ

Spread the love

Rajshree Yadav Video: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो से उनके एक सुशील और कामकाजी बहू होने का पता चल रहा है। वीडियो शेयर करते समय उन्होंने कैप्शन में डाला है। ‘मां के साथ घरेलू कामकाज’। ये वीडियो शनिवार यानी 27 अप्रैल का है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राजश्री ने सीखा राबड़ी देवी से चक्की चलाना

बता दे कि राजश्री यादव ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाली है, उसमें वो अपनी सासू मां यानी राबड़ी देवी के साथ चक्की चलाती हुई नजर आ रही हैं। राबड़ी देवी उन्हें चक्की चलाना सिखा रही हैं। इस दौरान राजश्री यादव काफी खुश नजर आ रही है। घरेलू अंदाज में सास-बहू का ये वीडियो लोगों को काफी भा रहा है। उनके समर्थक भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं।

पहले भी वायरल हुई है कई वीडियो

दरअसल, इस समय लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार लगी हैं। आरजेडी भी बिहार में धुंआदार रैलियां कर रही है। खुद राबड़ी देवी लालू यादव के साथ रैलियों में शामिल होती हैं। इन सब के बीच समय निकाल कर वो घर के कामकाज में भी लगी रहती हैं। पहले भी कभी वो अपने घर के बागीचे में दिखीं तो कभी गाय को चारा खिलाती नजर आईं। अब उनके साथ बहू राजश्री भी उनके कामों में हाथ बंटाती नजर आती हैं। कुछ महीने पहले ही राजश्री का एक वीडियो गाय को चारा खिलाते हुए वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें:- Lucknow News: भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे शिक्षक

 82 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Mon Apr 29 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 29 अप्रैल 2024, सोमवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like