Rahul Gandhi: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, जानें अमेठी से कांग्रेस ने किसको बनाया उम्मीदवार?

Spread the love

Rahul Gandhi: आखिरकार उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी पर बना सस्पेंस शुक्रवार को कांग्रेस ने खत्म कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है, जिसमें रायबरेली सीट और अमेठी सीट भी शामिल है। राहुल गांधी को रायबरेली से और के. एल शर्मा को अमेठी से को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि राहुल गांधी आज रायबरेली पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की तरफ से दिनेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा?

बता दे कि किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के करीबी विश्वासपात्र हैं। वह रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। जब गांधी परिवार से जुड़े मामलों की बात आती है तो किशोरी लाल शर्मा रायबरेली और अमेठी में प्वाइंट-पर्सन हैं। पार्टी द्वारा घोषणा होने के बाद किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी को हराया था।

कहां के निवासी हैं शर्मा?

केएल शर्मा पंजाब के मूल निवासी हैं। वह पहली बार 1983 में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अमेठी आए थे। वह कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान मंत्री (दिवंगत) राजीव गांधी के साथ निकटता से जुड़े थे। वह अमेठी में ही रहे और पार्टी के लिए काम करते रहे। बता दे कि किशोरी लाल शर्मा ने 1999 में सोनिया गांधी के पहले चुनावी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। गांधी ने पहली बार अमेठी में जीत के साथ संसद में हस्तक्षेप किए थे।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, कुंभ समेत इन 6 राशियों के जीवन में रहेगी खुशियां

 72 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ram Mandir: 200 पाकिस्तानी आ रहे हैं अयोध्या, जानें रामलला से क्या है कनेक्शन?

Fri May 3 , 2024
Spread the loveRam Mandir: आज यानी शुक्रवार को अयोध्या की पावन धरती पर 200 पाकिस्तानी रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। बता दे कि मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेगा। […]

You May Like