UP Politics: मुख्यमंत्री अपने आप को भगवान से ऊपर समझने लगे: रामगोपाल यादव

Spread the love

UP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच पक्ष- विपक्ष एक दूसरे पर वार शुरू कर दिए है। वहीं सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। इसी के साथ मुख्यमंत्री को भगवान से ऊपर समझने का आरोप लगाया।

फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी में सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दरौन उन्होंने चुनावी रणनीति तैयार की। प्रोफेसर रामगोपाल यादव से जब पूछा गया लोकसभा चुनाव आने से पूर्व दरार पड़ रही है नीतीश कुमार NDA में चले गए तो उन्होंने कहा कि उनका चरित्र ही ऐसा है, हो सकता है वापस आ जाये। जब प्रोफेसर से पूछा गया जयंत चौधरी भाजपा के साथ जा रहे है तो प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जबाब देते हुए बताया जो चीज सामने नही आती तब तक कुछ कहना ग़लत है चुनाव पर आते जाते रहते है।

जब प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछा गया कि मुख्यमंत्री ने PDA पर तंज कसते हुए एक परिवार तक सीमित बताया है। इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में जितना बुद्धि विवेक है उतना ही बोलेंगे।

मुख्यमंत्री के कल के बयान पर जिस प्रकार कृष्ण ने पांडवों के ये पाँच गाँव मांगे थे उसी प्रकार अयोध्या मथुरा काशी मांग रहे रहे है। इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा जो लोग अपने आप को राम, कृष्ण, शिव से ऊपर मानते है, उससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं होता है। बाबा अपने आप को भगवान से ऊपर समझने लगे है। भगवान कण कण में है। भगवान को मंदिर में नहीं बांधा जा सकता है। हर दिल और दिमाग में है भगवान। अयोध्या को चुनाव में लगने के सवाल पर कहा कि हम सब भगवान राम को मानते है।

यह भी पढ़ें:- Samajwadi Party: स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के सपा MLA मनोज पांडेय, जानें क्या है वजह ?

 101 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Health Tips: कम उम्र में ही क्यों लग जाता है चश्मा, ऐसे करें इलाज

Thu Feb 8 , 2024
Spread the loveHealth Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में विटामिन और मिनरल बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की विटामिन की कमी होती है तो इसका खामियाजा पूरे शरीर को भुगतना पड़ता है। आज कल लोगों को विटामिन ए की कमी से […]

You May Like