Ram Mandir Photos : रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी भीड़, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

Spread the love

Ayodhya : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। भीड़ लगातार बढ़ रही इसके चलते अयोध्या प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कोशिश। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है।

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर लगी रोक, भीड़ को देखते हुए फैसला

पुुलिस ने की अपील

मंदिर के आसपास पुलिस अधिकारियों के अनाउंसमेंट्स भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को सचेत किया जा सके.पुलिस अधिकारी ने कहा कि आराम से आएं। जो लोग आसक्त हैं, दिव्यांग हैं, बीमार हैं या व्रती हैं, वो एक हफ्ते बाद आए हैं। फोर्स तैनात करने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल जितनी ही फोर्स आज भी है। हम परिस्थिति के अनुसार प्लान करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के भीतर कोई समान लेकर नहीं जा सकते हैं। 26 जनवरी तक गाड़ियों का डायवर्जन है। 26 जनवरी के बाद मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में जुटी भारी भीड़, संभालने में प्रशासन के छूट रहे पसीने, CM योगी बेहद नाराज - India TV Hindi

योगी आदित्यनाथ ने की अपील

वहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।

Ayodhya Ram Mandir: Latest News Headlines, Top Photos, Videos in Hindi - Naidunia

RAF के 1000  जवान तैनात
उत्तर प्रदेश के विशेष एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने कहा “लोग यहां भारी संख्या में एकत्र हुए हैं। प्रमुख गृह सचिव और मुझे यहां भेजा गया है। हमने भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में सुधार किया है। हमने लोगों के लिए चैनल बनाए हैं।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में जुटी भारी भीड़, संभालने में प्रशासन के छूट रहे पसीने, CM योगी बेहद नाराज - India TV Hindi

उधर, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने कहा हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भक्तों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। मंदिर के अंदर और बाहर लगभग 1000 जवानों को तैनात किया गया है। यह तैनाती अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

 205 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karpoori Thakur Jayanti: कौन थे कर्पूरी ठाकुर ?, जिन्हें मिलेगा भारत रत्न

Wed Jan 24 , 2024
Spread the loveKarpoori Thakur Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है। बता दे कि कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रहे है। वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और […]

You May Like