Job : यातायात पुलिस के 2287 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

Job: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागरिक पुलिस से 2287 पुलिसकर्मी जल्द ट्रैफिक पुलिस में भेजे जाएंगे। इसके लिए सभी एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नर से नागरिक पुलिस के मुख्य आरक्षी और आरक्षी मांगे गए हैं। इनको प्रशिक्षण देने के बाद जिलों में तैनात किया जाएगा।

UP Police: 21 Thousand Constables To Get Promotion As Head Constables,  Posting Orders Soon - Dynamite News

नागरिक पुलिस के कर्मियों को यातायात में भेजा जाएगा
डीजीपी मुख्यालय में इसके लिए सभी यातायात पुलिस के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। सभी जिलों से नागरिक पुलिस के कर्मियों को यातायात में भेजा जाएगा। यातायात पुलिस के लिए मुख्य आरक्षी के 1512 व आरक्षी के 4336 पद आवंटित हैं।

सातों कमिश्नरेट में आरक्षियों की कमी
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सातों कमिश्नरेट में आरक्षी के पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि मुख्य आरक्षी स्वीकृत पदों से ज्यादा तैनात हैं। लखनऊ में 119 मुख्य आरक्षियों की जगह 162 तैनात हैं। जबकि 495 आरक्षी में से 171 पद रिक्त हैं। गौतमबुद्धनगर में 87 की जगह 227 मुख्य आरक्षी तैनात हैं, जबकि 179 आरक्षी के पद रिक्त हैं।

लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में यातायात आरक्षी की कमी है। यातायात प्रबंधों को और बेहतर बनाने के लिए रिक्त पदों को जल्द भरे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 127 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Box Office Report : 'Animal' की हो रही धुआंधार कमाई, Sam Bahadur की कमाई बढ़ी

Sat Dec 9 , 2023
Spread the loveBox Office Report : रणबीर कपूर की फिल्म Animal बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाल दिखा रही है। बता दे की फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल […]

You May Like