MS धोनी की आईपीएल छोड़ने की बात निकली अफवाह, जानें किस वजह से आयें थे लाइव

Spread the love

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी घोषणा की थी। जब पूरा देश 2007 के ऐतिहासिक टी20 वर्ल्डकप के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहा था। तब धोनी ने घोषणा की थी कि वे 25 सितंबर को 2 बजे लाइव आकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

फैंस उनके इस बयान से हैरान थे। लोग कयास लगा रहे थे कि कहीं धोनी आईपीएल से संन्यास तो नहीं लेने जा रहे। तो आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएस से संन्यास नही ले रहे हैं।

MS Dhoni ODI photos and editorial news pictures from ESPNcricinfo Images

महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता कितनी हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं। जब धोनी लाइव आए थे तो लाखों लोग उन्हें लाइव देख रहे थे। धोनी बिस्कुट कंपनी ओरिया के भारत में पहले लॉन्च के लिए आए थे। इससे पहले धोनी और उनकी बेटी जीवा इस कंपनी के लिए एड भी कर चुके हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट अभी भी खेल रहे हैं और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

Dhoni wallpapers, Ms dhoni wallpapers, Ms dhoni photos

अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
वैसे, धोनी अक्सर अपने फैसलों से चौंकाते हैं। उन्होंने 2 साल पहले अचानक 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले, उन्होंने 2014 में टेस्ट की कप्तानी भी बीच सीरीज में ही छोड़ दी थी।

 290 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूस ने फिर किया भारत का समर्थन, UNSC में भारत को स्थायी सदस्य बनाने पर दिया जोर

Sun Sep 25 , 2022
Spread the loveरूस ने युनाइटेडन नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थायी सदस्यता की एक बार फिर सिफारिश की है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को यूएनएससी में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। हालांकि […]

You May Like