रूस ने फिर किया भारत का समर्थन, UNSC में भारत को स्थायी सदस्य बनाने पर दिया जोर

Spread the love

रूस ने युनाइटेडन नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थायी सदस्यता की एक बार फिर सिफारिश की है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को यूएनएससी में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर किसी दूसरे देश ने आवाज उठाई है।

भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन | Navyug Sandesh

युनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल के स्थायी तौर पर पांच सदस्य हैं जिनमें रूस भी शामिल है। इससे पहले अमेरिका भी कई मोर्चों पर भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन कर चुका है। हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडन के हवाले से एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि युनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल के स्थायी सदस्य के रूप में वो जर्मनी, जापान और भारत का समर्थन करते हैं। अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा था कि इस संबंध में कई मोर्चे पर काम भी किए गए हैं।

बाइडेन ने भी की भारत को स्थायी सदस्य बनाने की बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत, जापान और जर्मनी को  (यूएनएससी) का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया है। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बुधवार को कहा कि अभी इस दिशा में बहुत काम किया जाना बाकी है।

Nuclear Weapons: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने पुतिन को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ दी चेतावनी - US President Joe Biden warns Putin against using nuclear weapons

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम पहले भी यह मानते थे और आज भी इस बात को मानते हैं कि भारत, जापान और जर्मनी को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।

UNSC और भारत 

  • भारत ने वर्ष 1947-48 मेंमानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा (यूडीएचआर) के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लिया और दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पूर्व उपनिवेशों को स्वीकार करने, मध्य पूर्व में प्राणघातक संघर्षों को संबोधित करने और अफ्रीका में शांति बनाए रखने जैसे कई मुद्दों पर निर्णय लेने में अपनी भूमिका निभाई है।
  • इसने संयुक्त राष्ट्र में विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रखरखाव के लिये बड़े पैमाने पर योगदान दिया है। भारत ने 43 शांति अभियानों में भाग लिया है, जिसमें कुल योगदान 160,000 से अधिक सैनिकों और महत्त्वपूर्ण संख्या में पुलिस कर्मियों का है।
  • भारत की जनसंख्या, क्षेत्रीय आकार, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आर्थिक क्षमता, सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक विविधता, राजनीतिक व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों में अतीत तथा वर्तमान में भारत द्वारा दिये जा रहे योगदानों ने इसकी यूएनएससी में स्थायी सीट की मांग को पूरी तरह से तर्कसंगत बना दिया है।

Major differences among UN members over India's permanent membership in UNSC: China - The Economic Times

जानें क्या हैं UNSC

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसका उत्तरदायित्व है अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना। परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् कहा जाता है। इसे विश्व का सिपाही भी कहते है क्योंकि वैश्विक शान्ति और सुरक्षा का उत्तरदायित्व इसी के पास में है।

सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य है: पाँच स्थायी और दस अस्थायी (प्रत्येक 2 वर्ष के लिए). पाँच स्थायी सदस्य हैं चीन, फ्रांस, रूस, ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका । इन पाँच देशो को कार्यविधि मामलों में तो नहीं पर विधिवत मामलों में प्रतिनिषेध शक्ति है। बाकी के दस सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार दो साल की अवधि के लिए सामान्य सभा द्वारा चुने जाते है।

यह भी पढ़ें : MS धोनी की आईपीएल छोड़ने की बात निकली अफवाह, जानें किस वजह से आयें थे लाइव

 331 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mann Ki Baat : पीएम मोदी का ऐलान- भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

Sun Sep 25 , 2022
Spread the loveMann Ki Baat : रविवार को मन की बात के 93वें संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि काफी लंबे वक्त से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की जा रही […]

You May Like