ओडिशा के एक होटल में रूसी सांसद समेत दो रूसी नागरिकों की मौत मामले में रूस (Russia) ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। रिपोर्टों के अनुसार, पावेल एंटोव (Pavel Antov) और व्लादिमीर बिडेनोव (Vladimir Bidenov) की ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक ही होटल में मौत हो गई थी। एक ही होटल में दो रूसी नागरिकों की मौत के बाद इसमें हिट-जॉब का शक पैदा हो गया, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आलोचकों की मौत रूस में भी इसी तरह से हुई है। इन दोनों मौतों पर शक इसलिए गहराता जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही इन दोनों ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर पुतिन की आलोचना की थी।
ये दोनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक रहे है। विशेष रूप से, पावेल एंटोव, जो रूस में एक सांसद थे। उन्होंने हाल ही में यूक्रेन पर रूसी हमलों की आलोचना करते हुए एक संदेश भेजा था। लेकिन कई रिपोर्टों के अनुसार बाद में उन्होंने बयान वापस ले लिया था।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा कि 65 वर्षीय पावेल एंटोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ पाए गए थे। होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई थी। संदेह है कि यह आत्महत्या है क्योंकि एंटोव कथित तौर पर अपने दोस्त की मौत के बाद उदास थे। एंटोव के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। पावेल एंटोव की मौत पर, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लगता है।
जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. भारत में रूसी दूतावास ने बताया, “हम ओडिशा में हुई घटना से अवगत हैं, जहां हमारे दो नागरिकों की मृत्यु हो गई। हम मृतकों के परिजनों के साथ-साथ लगातार संपर्क में हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं। जहां तक हम जानते हैं, पुलिस को अभी तक इन दुखद घटनाओं में एक आपराधिक घटक नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बगैर OBC आरक्षण के होंगे निकाय चुनाव
295 total views, 1 views today