Sadhana Gupta : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।
कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी स्वास्थ्य कारणों से इसी मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है।
Sadhana Gupta : बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं।
आपको बता दें कि मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं साधना गुप्ता। साधना के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी बीजेपी नेता अपर्णा यादव से हुई है। जबकि अखिलेश यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी की सन्तान हैं।
Sadhana Gupta : साधना गुप्ता भी पहले समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के बिधुना निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। मालूम हो कि साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थी। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।
यह भी पढ़ें : O P Rajbhar ने अखिलेश पर साधा निशाना – मुलायम के दम पर CM बने थे अखिलेश, AC कमरों से निकलकर क्षेत्र में करें कुछ काम
598 total views, 1 views today