Salman Khan: ईद के मौके पर भाईजान ने फैंस को दिया सरप्राइज, अब बनेंगे ‘सिकंदर’

Spread the love

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का क्रेज ही अलग रहता है। उनकी फिल्मों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं और इस इंतजार में रहते हैं कि सल्लू भाई की अगली फिल्म कब आएगी। वैसे तो पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सलमान खान फैंस को ईद के मौके पर सरप्राइज देते आ रहे हैं।

लेकिन साल 2024 में ऐसा देखने को नहीं मिला। इस साल सलमान खान की फिल्म ईद पर नहीं आई। लेकिन इसके बाद भी सलमान खान अपने फैंस को ईद का तोहफा देना नहीं भूले। उन्होंने ईद 2024 के मौके पर बड़ा ऐलान कर दिया है और ये सुनिश्चित कर दिया है कि इस बार भले ही उनकी फिल्म ईद के मौके पर नहीं आई है लेकिन अगले साल वे ईद पर जरूर आने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिए शुभकामनाएं

सलमान खान ने ईद 2024 के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के टाइटल की घोषणा कर दी है। ईद 2025 में आने वाली उनकी फिल्म का नाम सिकंदर है। ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और ए आर मुरुगदास इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। टाइटल अनाउंसमेंट के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो। सभी को ईद की शुभकामनाएं।

सलमान खान के फैंस भले ही इस बात से उदास हैं कि इस साल उनके फेवरेट सुपरस्टार की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही है लेकिन बड़े दिलवाले सलमान खान ने फैंस को इस ईद पर भी मुस्कुराने की एक वजह दे दी है। फैंस इस घोषणा से खुश हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ओह माए गॉड, मैं तो बहुत खुश हूं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- देखना साल 2025 में सिकंदर से पूरा सिनेमा डरेगा। एक अन्य शख्स ने लिखा- ईद मुबारक भाई, ईदी के लिए शुक्रिया।

गौरतलब है कि इस साल ईद के मौके पर अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है और इन दोनों फिल्मों को एडवांस बुकिंग में फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- BMCM vs Maidaan: काल बन कर आ रही अक्षय कुमार-अजय देवगन की बड़े मियां छोटे मियां और मैदान

 372 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष समेत इन 02 राशियों को अचानक धन लाभ की संभावना

Fri Apr 12 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like