Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान को सबसे पॉपुलर स्टार कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सलमान जिसे चाहते हैं उसका करियर बना देते हैं और जिससे खफा होते हैं उसका करियर बर्बाद कर देते हैं।
सलमान खान(Salman Khan) की गिनती उन स्टार्स में होती है जो अब तक बड़े पर्दे पर कई लोगों को लॉन्च कर चुके हैं। कटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई ऐसे नाम मिल जाएंगे जिनको बनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ रहा है।
कहा जाता है कि सलमान खान जिस भी कलाकार के गॉडफादर बन गए तो उसे इंडस्ट्री से कोई भी नहीं हिला सकता है। आपको ऐसे कई अनगिनत किस्से भी मिल जाएंगे।
Salman Khan : खैर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सलमान खान का नाम कई विवादों से भी जुड़ता चला आया है। जहां सलमान खान कई दफा कानूनी दांवपेंच में उलझे नजर आए तो वहीं उन पर कई कलाकारों के करियर को बर्बाद करने का भी आरोप खूब लगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
आज से 16 साल पहले एक कॉन्सर्ट में जॉन अब्राहम की बॉलीवुड के भाईजान से बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों फिल्म बाबुल में साथ नजर आने वाले थे हालांकि सेट पर कभी भी दोनों की नहीं बनी। एक बार दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुई और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इशारा दिया गया कि इस फिल्म से जॉन को सलमान खान के कहने पर ही हटाया गया था।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
रणबीर कपूर जिस दिन से कटरीना कैफ संग रिलेशनशिप में आए, उस दिन से वह उन्हें फूंटी आंख नहीं सुहाते हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि सलमान खान के चलते रणबीर कपूर का करियर दांव पर लग गया। तमाम हिट फिल्में देने के बाद रणबीर कई साल तक फिल्मों से दूर ही रहे। हालांकि अब उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें : Shamshera : टीजर में संजय दत्त का खूंखार लुक, डकैत बनकर आ रहे हैं रणबीर कपूर
Salman Khan : सलमान का साथ छोड़कर जब कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर का हाथ थामा था तब कई तरह के किस्से सामने आए थे। उस दौरान कटरीना कैफ बॉलीवुड में कम एक्टिव रहीं। कहा जाता है इसके पीछे सलमान खान ही थे। खैर बाद में स्थितियां ऐसी बनीं कि कटरीना और सलमान में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद कटरीना ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों ने सलमान खान को बायकॉट करने की कसम खा ली थी। दरअसल सलमान की एक पार्टी में सुशांत और सूरज पंचोली के बीच लड़ाई हो गई थी। इस वाकये के बाद से ही सलमान सुशांत को नापसंद करने लगे थे।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कड़वाहट मलाइका अरोड़ा की वजह से आई। तमाम कोशिशों के बाद भी अर्जुन कपूर का करियर की गाड़ी पटरी पर तेज रफ्तार से नहीं दौड़ पा रही है।
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की दुश्मनी तो किसी से भी नहीं छिपी है। ऐश्वर्या राय को डेट करने के दौरान विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखवाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल गई थी। खैर बाद में विवेक ओबेरॉय को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। एक-एक करके सभी फिल्ममेकर्स ने सलमान खान को काम देना बंद कर दिया।
480 total views, 1 views today