Delhi के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए संजय अरोड़ा, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

Spread the love

Delhi : तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। उन्हें राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP के DG के रूप में कार्यरत हैं। अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

संजय अरोड़ा 1 अगस्त, 2022 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभाग ग्रहण करेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

मुख्यमंत्री वीरता सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित –

Delhi : IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में अलग-अलग पदों पर काम किया है। वह स्पेशल टास्क फोर्स के SP भी रह चुके हैं। चंदन तस्कर वीरप्पन गिरोह के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन के लिए संजय अरोड़ा को मुख्यमंत्री के वीरता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : CJI Ramana ने बताई आम आदमी की मजबूरी – अधिकतर आबादी मौन रहकर सहती है पीड़ा, बहुत कम लोग पहुंचते हैं अदालत

 427 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sanjay Raut के घर पर ED का छापा, पात्रा चाल घोटाले से जुड़े सुबूत जुटाने के लिए हो रही कार्रवाई

Sun Jul 31 , 2022
Spread the loveSanjay Raut : शिवसेना नेता संजय राउत के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम को दाखिल हुए छह घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, राउत के घर पर 12 अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं दो अन्य टीमें उनके अलग-अलग ठिकानों पर […]

You May Like