माफिया घोषित हुई Shaista Parveen, पुलिस बोली- साथ रखती है शूटर

Spread the love

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की फरार पत्नी Shaista Parveen को पुलिस ने माफिय घोषित कर दिया है। पुलिस ने FIR में Shaista Parveen को माफिया अपराधी लिखा है। FIR में यह भी लिखा गया है कि Shaista Parveen अपने साथ शूटर रखती है। उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी साबिर को Shaista Parveen का शूटर बताया गया है।

police found location of shaista parveen wife of atiq hidden in hatuva  prayagraj Latest News in Hindi, Newstrack Samachar, Aaj Ki Taja Khabar | Shaista  Parveen: पता चल गया माफिया अतीक अहमद

प्रयागराज के धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने 2 मई को अपने ही थाने में एक FIR दर्ज कराई थी। Shaista Parveen अपने बेटे असद के जिस दोस्त आतिन जफर के घर रुकी थी उसके घर में छापेमारी के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की थी। 15 अप्रैल को अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके जनाजे में शामिल होने के लिए 16 अप्रैल को Shaista आतिन जफर के घर पर रुकी हुई थी।

दरअसल, 2 मई को आतिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी तरफ से उसके खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसी FIR में Shaista Parveen को माफिया अपराधी बताया गया है। यह भी लिखा गया है कि Shaista Parveen व उनके शूटरों को आतिन ने पनाह दिया था। इनामी अपराधी साबिर को Shaista Parveen का शूटर बताया गया है। चर्चा है कि पुलिस अब जल्द ही Shaista Parveen का नाम माफियाओं की सूची में भी डालने की तैयारी में है।

अवधन गांव में गुड्डू मुस्लिम ने ली थी पनाह

उधर, उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम ने कई दिनों तक कौशांबी के अवधन गांव में गुड्डू मुस्लिम ने पनाह ली थी। इसी गांव के एक फार्म हाउस में गुड्डू मुस्लिम कई दिनों तक रुका हुआ था। यह फार्म हाउस अतीक अहमद के बेहद करीबी शमीम और नसीम का है। शमीम और नसीम दोनों सगे भाई हैं। पड़ोस के गांव का एक प्रधान भी पनाह देने में शामिल था।

यहां राजू पाल मर्डर केस के 18 सालों तक फरार आरोपी अब्दुल कवि ने गुड्डू मुस्लिम को असलहा भी मुहैया कराया था। बाद में पुलिस और पीएसी ने यहां छापेमारी की थी। हालांकि पुलिस की छापेमारी से पहले ही गुड्डू मुस्लिम यहां से भाग गया था। पुलिस की छापेमारी के बाद से फार्म हाउस के मालिक शमीम और नसीम भी लगातार फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। अवधन गांव कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में है।

यह भी पढ़ें: http://मकान पर क्रैश होकर गिरा MIG-21, दो लोग की मौत

 266 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़े मंगल के दौरान लगने वाले भंडारे को लेकर LMC एवं लखनऊ पुलिस की खास अपील

Mon May 8 , 2023
Spread the loveलखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में हर साल जेठ के महीने में बड़ा मंगल के दौरान भंडारे का आयोजन बड़ी संख्या में किया जाता है। लखनऊ में होने वाले इस आयोजन का वर्षभर सभी को इंतजार रहता है। इस बार भंडारे को लेकर यूपी पुलिस और लखनऊ नगर […]

You May Like