Sonakshi Sinha: होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Spread the love

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी चर्चा में है। इस समय सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इंटरनेट के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। बता दे कि 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के होने वाले ससुराल में पहुंचे।

यहां उन्होंने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले गलाया और उनके साथ पोज भी दिया। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ससुर और दामाद को एक साथ देखने के बाद जहां फैंस काफी खुश हैं तो वहीं नेटिजन्स ने शत्रुघ्न को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग तो दोनों को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट था।

ससुर और दामाद एक साथ

दरअसल, सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता भी अपने दामाद को गले लगाकर रहे हैं। और प्यार लुटा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद दिखीं। जब पैपाराजी ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की तो वो बिना कुछ कहे आगे बढ़ गईं। वहीं जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया के सामने पोज दिया और हंसते हुए बातचीत भी की।

नेटिजन्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को कर रहे ट्रोल

अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जाहिर है कि सोनाक्षी सिन्हा दूसरे धर्म में शादी कर रही हैं, इससे काफी लोग खुश नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में जानकारी नहीं है। साथ ही कहा था कि ‘आजकल के बच्चे किसी की सुनते ही कहां हैं?’ उनके इस रिएक्शन के बाद खबर आने लगी कि शायद एक्ट्रेस का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें:- International Yoga Day: देश को मिला ये संदेश, जानें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

 17 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर क्यों लगाई रोक?

Fri Jun 21 , 2024
Spread the loveArvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर आज बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक दी है। बता दे कि ED ने केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और उनकी याचिका पर जस्टिस सुधीर […]

You May Like