गोवा में कांग्रेस को झटका, 11 में 8 विधायकों ने ‘हाथ’ का साथ छोड़ BJP का दमन थामा

Spread the love

Goa Congress: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों को सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल कराया गया।

Image

Goa Congressगोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को राज्य के आठ विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए कमल का दामन थाम लिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों को सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल कराया गया। बीजेपी में जो कांग्रेस के विधायक शामिल हुए हैं वो हैं। दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिलाह लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सेक्विएरा और रूडोल्फ फर्नांडिस. इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस के छोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

Goa Leader of Oppn to be deputy CM, portfolios on Monday - Rediff.com India News

Goa Congress: दरअसल, गोवा में 40 विधानसभा सीटें है और इस साल फरवरी महीने में चुनाव हुए थे। राज्य में बीजेपी गठबंधन के पास 25 विधायक हैं। तो वहीं कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह दावा करते हुए कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

Image

गौरतलब है कि फरवरी के महीने में गोवा कांग्रेस ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन के सभी 40 उम्मीदवार एकजुट और वफादार रहने के लिए  लेते हैं। ये गोवा की पहचान को बेचने वाली किसी भी गतिविधि में कभी भी समर्थन या भाग लेने की प्रतिज्ञा नहीं करते हैं।

वहीं, ये खबर उस वक्त आयी है जब कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 150 दिन की 3750 किलोमीटर की यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।आज भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन है।

 

 376 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुब्रमण्यन स्वामी को 6 सप्ताह में खाली करना होगा सरकारी घर, दिल्ली HC का आदेश

Wed Sep 14 , 2022
Spread the loveभाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 6 सप्ताह का वक्त दिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें मिले आवास की अवधि को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली […]

You May Like