Shrikant Tyagi और उसके तीन साथियों को एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार, पत्नी की कॉल से पता चली थी लोकेशन

Spread the love

Shrikant Tyagi : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Omaxe Society) में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) गिरफ्तार कर लिया गया है। त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ (STF) की कई टीमें लगाई गईं थी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया गया है। श्रीकांत त्यागी और उनके तीन साथियों को पकड़ा गया है।

Bjp Leader Shrikant Tyagi Accused Of Abusing Woman In Grand Omaxe Society  In Noida - Omaxe Society Case: महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर  इनाम घोषित, भाजपा का ऐसा है

इससे पहले शुक्रवार को पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल और मिली लोकेशन से त्यागी पकड़ आया है।

पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से हुआ था विवाद –

Shrikant Tyagi : बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है।

Shrikant Tyagi: Bulldozers raze parts of flat of absconding Noida BJP  leader Shrikant Tyagi | Noida News - Times of India

आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Wife of 'BJP worker' Shrikant Tyagi had accused him of attempt to murder,  say police - India News

Shrikant Tyagi : सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीचबचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।

Who Is Shrikant Tyagi, Once Caught By Wife Having An Affair, Now Booked For  Assault - Indiaahead News

वहीं, सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें : नोएडा के बीजेपी नेता Shrikant Tyagi के खिलाफ “बुलडोजर एक्शन”, ढहाया गया अवैध निर्माण

 555 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitish Kumar के साथ तेजस्वी यादव भी कर सकते राज्यपाल से मुलाकात, बीजेपी की प्रतिक्रिया - कोई भी मंत्री नहीं देगा इस्तीफा

Tue Aug 9 , 2022
Spread the loveNitish Kumar : बिहार में 5 साल बाद नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल रहे हैं। भाजपा से चल रही तकरार के बीच CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मिलने का वक्त मांगा है। दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री जदयू के कुछ नेताओं के साथ […]

You May Like