Punjab विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, कहा- बेटे के कत्ल को दबाने की हो रही है साजिश

Spread the love

आज सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पंजाब विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बलकौर ने आरोप लगाया कि, बीते 10 महीनों में वे कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गए, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया।

Image

 

उन्होंने आगे कहा कि, जब तक सत्र चलेगा वे विधानसभा के बाहर ही बैठे रहेंगे। बलकौर ने आरोप लगाया कि, जांच भी कहां हो रही है? लोगों में गुस्सा है लेकिन हमारी सरकार क्यों नहीं सुन रही है? वहीं पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया। मुझे आश्वासन दिया गया था। लेकिन यहां जो हो रहा है वह मेरे बच्चे की हत्या को ढकने के लिए किया जा रहा है। मेरे हिस्से में कुछ नहीं जा रहा है। इसलिए मुझे विधानसभा आना पड़ा।”

Image

वहीं दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, CBI को मामले की जांच करनी चाहिए… ये गैंगस्टर कौन है (मामले में गिरफ्तार), ये सिर्फ गुर्गे हैं। उन्होंने पैसे लिए और उसे गोली मार दी। मास्टरमाइंड, जिसने मेरे बेटे को निशाना बनाया, गोल्डी बरार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?

यह भी पढ़ें : Ayodhya : गोवा, मुंबई और उत्तराखंड की तर्ज पर अब अयोध्या में भी पर्यटक उठा सकेंगे पैराग्लाइडिंग लुफ्त

 253 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of March 11 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sat Mar 11 , 2023
Spread the loveHistory of March 11 : 11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने 1399 में सिन्धु नदी पार की। सन 1881 में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई। बगदाद पर ब्रिटिश फौजो ने 1917 में […]

You May Like