कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया ‘मिस इंडिया 2022’ का खिताब..

Spread the love

फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया है। सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये ताज अपने नाम किया है। इस जीत के साथ सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं।

सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। 21 साल की सिनी मिस इंडिया 2022 के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा। वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं।

वहीं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं। मिस इंडिया 2022 के फिनाले की रात में ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट बेहद शानदार रहा।

इसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इस इवेंट में नेहा धूपिया को सम्मानित किया गया, उन्होंने इस साल मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे किए हैं।

 527 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट..

Mon Jul 4 , 2022
Spread the loveसेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में दायर अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। शीर्ष अदालत में अगले सप्ताह गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद इस पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में […]

You May Like