Mumbai News: 11 करोड़ का कोकीन खा गया तस्कर, पुलिस ने ऐसे निकवाया कोकीन

Spread the love

Mumbai News: मुंबई से हैरान करने वाले दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में सीएसएमआई हवाई अड्डे से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पेट से 11 करोड़ की कोकीन बरामद हुई है। ऑपरेशन के जरिए 74 कैप्सूल निकाले गए। कोकीन का वजन 1108 ग्राम है। पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन का नागरिक है। तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस द्वारा तस्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

दूसरे मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10 किलो 68 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्करी के विभिन्न रूट के जरिए सोने को मुंबई लाया जा रहा था। जहां से ये देश के अलग हिस्सों में डिलीवर होना था। जब्त किए गए गोल्ड की कीमत 6 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। ये गोल्ड पैड लॉक, हैंड बैग सहित कपड़ो में कैविटी और शरीर के अन्य हिस्सों में छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस द्वारा तस्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है।

तस्कर के पेट से बरामद किया कोकीन

मुंबई डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। 28 मार्च को यह कार्रवाई की गई है। टीम ने कोकीन को तस्कर के पेट से बरामद किया है। विदेशी ड्रग्स तस्कर ने पकड़े जाने के डर से कोकीन के 74 कैप्सूलों को निगल लिया था। खुफिया जानकारी के आधार पर तस्कर की जांच की गई। पूछताछ में उसने अपने पेट में कोकीन होने की बात कही। वह भारत में तस्करी के लिए ड्रग्स लाया था।

ड्रग्स तस्कर को किया गया गिरफ्तार

30 मार्च को पकड़े गए सिएरा लियोन के ड्रग्स तस्कर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया। ओपरेशन के जरिए उसके पेट से 74 कैप्सूल निकाले गए। वह सभी कोकीन से भरे हुए थे। इनका वजन 1108 ग्राम था। वहीं, इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये आंकी गई। शनिवार को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर विदेशी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2024: रोहित शर्मा हुए आउट तो नाराज फैन ने कर दी धोनी के फैन की हत्या

 71 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Nyay Guarantee: क्या लोकसभा चुनाव अपने वादों पर जीत पाएगी कांग्रेस?

Wed Apr 3 , 2024
Spread the loveCongress Nyay Guarantee: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। इसी बीच सभी राजनीति पार्टियां पूरी जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतर रही है। इसी दौरान आज यानी 3 अप्रैल को कांग्रेस ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में जाकर गारंटी कार्ड बांटा है। इसमें पार्टी ने बताया कि अगर […]

You May Like