गांधी जयंती पर जाने राष्ट्रपिता से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

Spread the love

1. दक्ष‍िण अफ्रीका प्रवास के दौरान गांधी जी ने 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर लोगों की मदद की थी। यहीं पर उन्होंने युद्ध की विभीषिका देखी थी और अहिंसा के मार्ग पर चल पड़े थे।

2. गांधी जी का सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक फैला हुआ था।

Gandhi Jayanti 2022: Interesting and Unknown Facts about Mahatma Gandhi gandhiji use in speech - Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी 20 दिलचस्प बातें
3. विश्‍व के सबसे बड़े इनोवेटर स्टीव जॉब्स को तो आप सब जानते ही होंगे, वे गांधी जी से काफी प्रेरित थे। इसलिए उन्हें सम्मान देने को गोल चश्मा पहना करते थे।

4. शायद ही आपको पता हो कि गांधी जी 70 साल की उम्र में गांधी जी महज 46 किलो के थे। उस समय वे रोज दस किलोमीटर पैदल चलते और 5 घण्टे सोते थे। उस समय उनकी लंबाई 5 फिट 5 इंच थी। उन्‍होंने अपने जीवन का 6 साल 5 महीने जेल में बिताए थे।

5. अपने आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी 13 बार गिरफ्तार हुए। इस दौरान उन्होंने 17 बड़े अनशन किए थे। वहीं गांधी जी लगातार 114 दिन भूखे रहे थे।

Gandhi Jayanti Activities for Kids, Gandhi Jayanti Celebration & Craft Ideas, 2nd October Activity and Games for Children | ParentCircle
6. विश्‍व में महात्‍मा गांधी के कार्यों को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। गांधी जी के निधन के 21 साल बाद ब्रिटेन ने उनके नाम पर पहली बार डाक टिकट जारी किया।

7. भारत में अगर छोटी सड़कों को छोड़ दें तब भी गांधी जी को सम्‍मान देने के लिए उनके नाम पर कुल 53 बड़ी सड़कें हैं। जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं।

Gandhi Jayanti 2021: Date, history, significance and quotes by the Father of the Nation - Information News
8. गांधी जी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी।

9. गांधी जी की शादी 13 साल की उम्र में उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई थी। उस दौरान होने वाली शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे।

Gandhi Jayanti - Wikipedia
10. गांधी जी के बारे में यह बात भले ही आपको अचरज में डाले, लेकिन सच है कि शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।

11. दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दौरान गांधी जी ने जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी।

12. क्‍या आपको मालूम है कि गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी।

 290 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gandhi Jayanti 2022: जब गांधीजी सिर्फ 4 रुपये के लिए कस्तूरबा से नाराज हो गए थे, क्या था वो किस्सा

Sun Oct 2 , 2022
Spread the loveआज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। पूरी दुनिया गांधीजी के आदर्शों का पालन करती है। उनका सबसे बड़ा हथियार था अहिंसा। उन्होंने आजीवन सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतारा। मोहन दास कमरचंद गांधी से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो शायद सभी को मालूम […]

You May Like