Sonakshi Sinha: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की दुल्हनियां बनेगीं सोनाक्षी सिन्हा, शादी की डेट आई सामने

Spread the love

Sonakshi Sinha: अक्सर देखा जाता है कि फैंस को या यूं कहे कि ऑडियंस को अपने फेवरेट स्टार्स या बॉलीवुड एक्टर- एक्ट्रेस के बारे में जानना, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में लोगों को यह इंटरेस्ट होता है कि वह उनके बारे में जानना चाहते है कि कौन और कब शादी कर रहा है? किसकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है? ऐसा लोगों को जानने में काफी इंटरेस्ट रहता है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं

दरअसल, वो अपनी पर्सनल लाइफ में कॉफी बिजी रहती हैं और बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्हें अच्छा मौका मिलता रहता है। लेकिन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में भी है। एक्ट्रेस को लेकर अक्सर खबरें आती रहती है कि वो जाहिर इकबाल को डेट कर रही है। दोनों अक्सर साथ में देखे भी जाते हैं और पपराजी के द्वारा स्पॉट भी किए जाते हैं फिर चाहे वह कोई इवेंट हो या फिर कोई वेकेशन का समय हो। दोनों अक्सर साथ में ही रहते है।

सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स के लिए बड़ी खबर

ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सोनाक्षी अपने रुमर बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बनने वाली है। खबरों की माने तो दोनों इसी महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। ना कोई अपडेट दी गई है, लेकिन आपको याद हो कि हीरा मंडी के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा शो में भी सोनाक्षी ने कहा था कि वह शादी करने के लिए बेताब है और जल्द ही शादी करना चाहती है।

जहीर इकबाल ने जाहिर किया प्यार

खबरें सामने आ रही है कि वह 14 दिन बाद यानी 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ज़ाहिर इकबाल के साथ शादी कर सकती है। ये शादी मुंबई में ही ऑर्गेनाइज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्तों को कभी भी ऑफीशियली स्वीकार नहीं किया। मगर उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने प्यार का भी इजहार किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई देने के साथ खूब सारा प्यार भी लुटाया था। वहीं उनकी शादी को लेकर के यह भी कहा जा रहा है कि उनकी वेडिंग इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी होगी और इसमें काफी मेहमान आने वाले हैं। उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी शामिल होंगे। साथ ही, हीरा मंडी की पूरी कास्ट टीम को भी इनवाइट किया जाएगा।

वहीं इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तो अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 23 जून को उनकी शादी जहीर इकबाल के साथ होने जा रही है।

यह भी पढ़ें:- NEET UG 2024: नीट यूजी 2024 के परीक्षा पर संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर धांधली का आरोप

 36 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और वृषभ समेत इन 4 राशियों के बढ़ेंगे आय के स्त्रोत

Tue Jun 11 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 11 जून 2024, मंगलवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like