Samajwadi Party: स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के सपा MLA मनोज पांडेय, जानें क्या है वजह ?

Spread the love

Samajwadi Party:  विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सपा विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है।

मनोज पांडेय ने कहा है कि स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह विक्षिप्त हो चुके हैं। यही वजह है कि वह ऐसा बयान दे रहे हैं। पार्टी ने उन्हें कई बार ऐसा बोलने के लिए मना किया है पर वे मान नहीं रहे।

सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के रूप में मनोज पांडेय

बता दे कि सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के रूप में मनोज पांडेय को जाना जाता है। मनोज पांडेय रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी स्वाकमी प्रसाद पर सवाल उठाए थे। राकेश प्रताप सिंह ने कहा था कि जो लोग सनातन पर विवादित बयान देते हैं, उनको पहले अपने बाप के बारे में जानना चाहिए। मैं स्वामी को कहूंगा कि वे पहले अपनी बेटी को समझाएं। वह लगातार देश के तीर्थस्थबलों पर दर्शन कर रही हैं। जो व्यिक्ति अपनी बेटी को नहीं समझा पा रहा है वह पूरे हिंदुस्ताथन में घूमकर हिंदू धर्म पर बोल रहा है, ये गलत है।

अखिलेश ने भी दी थी नसीहत

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म के विरोध में विवादित बयान दे रहे हैं। जिसको लेकर यूपी के कई जिलों में उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो चुका है। इसी क्रम में पार्टी मीटिंग के दौरान कई सपा विधायकों ने स्वामी प्रसाद के बयानों पर आपत्ति जताई। इसके बाद सपा अध्यीक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को इस तरह के बयान सार्वजनिक न देने के लिए कहा था। अखिलेश ने कहा था कि स्वामी अब ऐसे विवादित बयान नहीं देंगे। इसके बावजूद स्वामी प्रसाद लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं। इसकी वजह से सपा के नेता ही उनके विरोध में उतर आए हैं।

यह भी पढ़ें:- RBI Rapo Rate : रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं, जानिए आरबीआई का ऐलान

 133 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM Modi: PM Modi ने जमकर की Manmohan Singh की तारीफ, कांग्रेस को 'काला टीका'...?

Thu Feb 8 , 2024
Spread the lovePM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राज्यसभा में सदस्यों की विदाई पर सदन को संबोधित किया। बता दे कि आज कई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन […]

You May Like