UP Politics: अखिलेश यादव ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, जानें अब कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष?

Spread the love

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में सपा अखिलेश कन्नौज लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने विधायक पद को छोड़ दिया है। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से अपना इस्तीेफा दे दिया है। इसके साथ ही यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी अखिलेश यादव ने इस्तीतफा दिया है। करहल विधानसभा पर अब विधायक पद को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

SP President Akhilesh Yadav resigned from the post of MLA

मिली जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है लेकिन फिलहाल अभी कोई पुष्टि नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम को आगे करने पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा एक खबर ये भी आ रही है कि अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अवधेश ने लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

कन्नौज संसदीय सीट से जीत सपा प्रमुख अखिलेश यादव 

लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज संसदीय सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतरे थे और जीत चुके है। वहीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से ताल ठोका था और विधायकी संभाल रहे थे जिसके लिए उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी त्याग दिया है। बता दे कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें हासिल की। इस तरह पार्टी लोकसभा चुनाव में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

फैजाबाद से सांसद ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि फैजाबाद सीट से पहली दफा सपा सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने अपनी विधायकी छोड़ रहे हैं। मिल्कीडपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक थे। वह 9 बार से विधायकी जीत रहे थे और यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव के बगल की सीट पर ही बैठे दिखते थे। दलित नेता के रूप में सपा में बड़े कद के के नेता के रूप में भी उनकी पहचान है।

यह भी पढ़ें:- Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने डिप्टी CM

 44 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और कुंभ राशि समेत इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ

Thu Jun 13 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 13 जून 2024, गुरुवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like