Lok Sabha Election 2024: मुलायम सिंह के करीबी अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, BJP ने दिया टिकट

Spread the love

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान जल्द होने वाला है। इसी क्रम में राजनीति पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी यानी BJP ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें आगरा लोकसभा सीट से एक बार फिर से एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया गया है।

बता दे कि वर्तमान में आगरा से एसपी सिंह बघेल सांसद के साथ-साथ भारत सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। दरअशल, 2019 के चुनाव में आगरा से एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया गया था और एस पी सिंह बघेल ने आगरा सीट पर 2019 में जीत दर्ज की थी।

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से एसपी सिंह बघेल पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान उतारने का प्लान बनाया है। एसपी सिंह बघेल भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। उनकी बघेल वोट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी से भी जलेसर लोकसभा सांसद रह चुके हैं। बीजेपी ने आगरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर ही अपना भरोसा जताया है और उन्हें चुनावी मैदान उतारने का फैसला लिया है।

अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ा चुनाव

गौरतलब है कि पूर्व एस पी सिंह बघेल अखिलेश यादव के सामने विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिसके बाद अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं रहे थे। 2019 में आगरा से रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने मैदान में उतारा था और अब 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से एस पी सिंह बघेल को ही मौका दिया गया है।

वैसे तो एसपी सिंह बघेल को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का करीबी भी माना जाता था। इसके साथ ही कई दफा उन्होंने अपने बयानों के जरिए भी इसके संकेत दिए हैं। बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। पार्टी ने केवल 4 नए चेहरों को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, वृषभ और मिथुन राशि को मिलेगा शुभ संकेत

 143 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने UP में फाइनल किया गठबंधन, जानें किसको मिली कौन सी सीट

Sun Mar 3 , 2024
Spread the loveLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। सभी राजनीति पार्टियां अपने – अपने पार्टियों को मजबूत करने में जुटी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने पार्टी के 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस पार्टी की पहली लिस्ट […]

You May Like