Sri Lanka के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफे के बजाय देश छोड़ पहुंचे मालदीव, सोशल मीडिया पर चली अफवाहें – गोटाबाया को मालदीव भागने में भारत ने की मदद

Spread the love

Sri Lanka : श्रीलंका के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैै। संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रीलंका की वायुसेना के विशेष विमान की मदद से गोटाबाया राजपक्षे मालदीव की राजधानी माले पहुंचे हैं।

Image

आज यानी 13 जुलाई को वे अधिकारिक तौर पर अपने पद से इस्तीफा देने वाले थे। मंगलवार को राजपक्षे के छोटे भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने भी श्रीलंका छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन हवाई अड्डे पर उन्हें रोक दिया गया। पिछले दिनों राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राजपक्षे यहां से भागकर किसी अज्ञात जगह चले गए थे।

Image

Sri Lanka : इस बीच श्रीलंका के सोशल मीडिया में दावा किया जाने लगा कि भारत ने गोटाबाया को मालदीव भागने में मदद की। इस अफवाह पर भारतीय उच्‍चायोग ने तत्‍काल ट्वीट करके इसका पुरजोर खंडन किया है।

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट करके कहा, ”उच्‍चायोग आधारहीन और अटकलों पर आधारित मीडिया में आई उन खबरों को खारिज करता है कि भारत ने गोटाबाया राजपक्षे और बासिल राजपक्षे के श्रीलंका छोड़कर जाने में मदद की। यह बार- बार कहा गया है कि भारत श्रीलंका की जनता का समर्थन करता रहेगा क्‍योंकि वे समृद्धि की अपनी आकांक्षा को पूरा करना चाहते हैं। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके और मूल्‍यों के जरिए प्रगति चाहते हैं और लोकतांत्रिक संस्‍थान और संवैधानिक ढांचा विकस‍ित करना चाहते हैं।”

Sri Lanka : इससे पहले श्रीलंका के राष्‍ट्रपति देश छोड़कर मालदीव पहुंचे गए। बताया जा रहा है कि राष्‍ट्रपति के अंदर निहित शक्तियों का प्रयोग करके गोटाबाया राजपक्षे मालदीव गए हैं। इससे पहले श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के शांतिपूर्ण इस्तीफे की समय सीमा की घोषणा कर दी थी।

Image

इससे पहले अफवाह यह थी कि अगर उनके परिवार को देश से सुरक्षित मार्ग की अनुमति नहीं दी गई तो वह अपने पद से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया घोषणाओं के माध्यम से मांग की है कि राजपक्षे को बुधवार को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा दे देना चाहिए।

Image

Sri Lanka : अगर उन्होंने इस्तीफा देने का वादा वापस लिया तो लोगों को एक बार फिर कोलंबो बुलाया जाएगा। तीन महीने से अधिक समय तक राष्ट्रपति भवन के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि ने जनता से दोपहर 1 बजे तक मुख्य विरोध स्थल पर इकट्ठा होने का आग्रह किया है। भारी भीड़ के बावजूद शनिवार को लोगों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर कब्जा कर लिया राष्ट्रपति ने प्रदर्शन के बाद घोषणा की थी कि वह देश से बाहर पड़ोसी देश में हैं, लेकिन बाद में अपना बयान वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें : झारखंड के इस स्कूल में 18 साल बाद बच्चों ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना

 461 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Temjen Imna Along का एक और वीडियो हो रहा वायरल, कहा किसी ने फैला दिया कि नागा लोग खाता है आदमी..

Wed Jul 13 , 2022
Spread the loveTemjen Imna Along : गोल-मटोल चेहरा, छोटी आंखों के साथ चहचहाती मुस्कान और सिर पर जूड़ेनुमा चोटी वाले बाल.. ऐसे दिखने में हैं तेमजेन इमना अलॉन्ग। आप ने शायद ही पहले कभी इनके बारे में सुना हो या इनको देखा, मगर इन दिनों वह सोशल मीडिया पर किसी […]

You May Like