India: दिवाली की रात से ही लग जाएगा सूर्य ग्रहण का सूतक, कब और कैसे होगी गोवर्धन पूजा?

Spread the love

India : इस साल दिवाली की रात से ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने जा रहा है। 24 अक्‍टूबर को दिवाली मनेगी और अगले दिन 25 अक्‍टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन सूर्य ग्रहण का सूतक दिवाली की रात से ही लग जाएगा। इस कारण गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में आएगा नजर? 

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं तो यह खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण अमावस्या पर लगता है। इस साल 25 अक्‍टूबर को दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है और यह साल का पहला ऐसा सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्‍य होगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगेगा।

Diwali 2021: Significance, history, date, time, puja muhurat and all you  need to know - Hindustan Times

सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल 

25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 4 बजे के बाद दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल 24 अक्‍टूकर की मध्‍य रात्रि के बाद तड़के 4 बजे से लगेगा।

Diwali | Definition & Facts | Britannica

गोवर्धन पूजा 26 अक्‍टूबर को होगी 

सूर्य ग्रहण के कारण इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन न होकर 26 अक्‍टूबर को की जाएगी। वहीं भाई दूज का पर्व इसके अगले दिन 27 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Uttarpradesh : यूपी के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को बड़ा हादसा चार की मौत, 42 घायल

 268 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Crime :पति और सौतेले बेटे ने किया गैंगरेप, महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर मांगी इच्छा मृत्यु

Sun Oct 23 , 2022
Spread the loveCrime : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रहने वाली एक महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले बेटे ने बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया, यहां तक कि उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर […]

You May Like