Swami Prasad Maurya : सपा को एक और बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधायकी से भी दिया इस्तीफा

Spread the love

Swami Prasad Maurya : लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका मिला है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अब पार्टी से अलग हो गए है। बता दे कि अखिलेश यादव पर पीडीए की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सपा महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने आब एमलएसी पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा है।

दरअसल, सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बीते दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे। उनकी अपनी पार्टी ने इन बयानों को निजी बयान बताकर पल्ला झाड़ लिया था। मौर्य इससे काफी आहत थे और अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में उन्होंने इसका जिक्र भी किया था। महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है। वह सपा के कई विधायकों को भी तोड़ सकते हैं।

सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य

कुछ दिनों से स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सपा से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनकी पार्टी असहज स्थिति का सामना कर रही थी। सपा के भीतर कई नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ ऐक्शन लेने के लिए अखिलेश पर दबाव डाल रहे थे।

नई पार्टी का किया ऐलान

गौरतलब है कि कुछ दिनों से स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी की चर्चा तेजी से हो रही है। इसी बीच अब सपा से अलग होने के बाद सबकी नजर इस पर है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का अगला कदम क्या होगा? इसके जवाब में मौर्य ने अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। इसका नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा गया है। जिसका रंग नीले, लाल और हरे का झंडा भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- West Bengal: ममता सरकार के लिए कौन बना गले की फांस ?

 101 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Maharashtra News: पार्किंग विवाद को लेकर महाराष्ट्र में मचा तांडव, महिला पर फेंका पेट्रोल

Tue Feb 20 , 2024
Spread the loveMaharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला है। पुलिस […]

You May Like