Mumbai : उल्हासनगर में निकाली गई भगवान राम की शोभा यात्रा

Spread the love

Lucknow Desk : उल्हासनगर शहर के रहनेवाले भक्त गढ़ जो अयोध्या नहीं पहुंच सके उनके लिए भुल्लर महाराज की तरफ से रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ो भक्त गढो ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। चारो तरफ भगवान श्री राम का ही जयघोष हो रहा था। पूरा माहौल श्रीराम मय हो गया था।

अयोध्या में बनाये गए प्रभु श्री राम के मंदिर में विराजे रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर सभी लोगों पहुंचना चाह रहे थे,लेकिन यह अवसर सभी को नहीं मिला, जिसको ध्यान में रखते हुए उल्हासनगर शहर में राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज के नेतृत्व में शहद फाटक से सांसद कार्यालय तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और रामायण का पाठ किया गया और रामलला के संपूर्ण जीवन चरित्र को लोगों के सामने पेश किया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। शोभा यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

 158 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ram Mandir : अयोध्या में 'विराट कोहली' का जलवा रहा कायम, सेल्फी के लिए लगी भीड़

Tue Jan 23 , 2024
Spread the loveRam Mandir : कल 22 जनवरी हमारे लिए ऐतिहासिक दिन था। इतिहास के पन्नों में कल का दिन भी नजर आएगा। बता दें की कल अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा थी। जिसमें सारे नेता कल उपस्थित रहे। लेकिन इसी बीच अयोध्या में विराट कोहली जैसे दिखने […]

You May Like