टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंची, जून में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Spread the love

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC, यानी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना 7 जून से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से होगा।

IND vs SL 1st Test: Updated WTC standings after India's massive win at  Mohali | Cricket News

सोमवार को न्यूजीलैंड ने WTC के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जो लंदन स्थित ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है।

WTC Final Likely to Take Place From June 7 to 11 - Reports - ProBatsman

भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था।

अब समझिए, श्रीलंका के हारने से भारत को कैसे फायदा हुआ

श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है। अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती है, तो भी उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे।

World Test Championship Final, Reserve Day: All You Need To Know | Cricket  News

वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी हार जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो कि श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

विलियमसन ने जड़ा शतक, जिताया मैच

पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने 28/1 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। विलियमसन के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या ने 2, कासुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : Oscar पुरस्कारों के इतिहास में भारत को चौथी बार ऑस्कर, नाटू-नाटू और The Elephant Whisperers ने रचा इतिहास

 321 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of march 14 : 'पाई दिवस' के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Tue Mar 14 , 2023
Spread the loveHistory of march 14 : 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने 1647 में 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये। इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय 1912 में जानलेवा हमले में घायल हुए। तुर्की और सर्बिया ने 1914 […]

You May Like