Russia Moscow Attack: मॉस्को में हुआ आतंकी हमला, 60 की मौत

Spread the love

Russia Moscow Attack:  रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान भीषण आतंकी हमला हुआ है। इस  हमले में अब तक 60 लोगों की मौत बताई जा रही है। जबकि 145 लोग घायल हुए हैं। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में ये रूस में हुआ सबसे बड़ा हमला है। क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट हॉल में एक संगीत कार्यक्रम के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान हथियारों से लैस आतंकी हॉल में घुस आए और लोगों को निशाना बनाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने बिल्डिंग में आग लगा दी।

यह है पूरा मामला?

दरअसल, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

 101 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Board 12th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat Mar 23 , 2024
Spread the loveBihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतेजार खत्म हुआ। आज यानी 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल […]

You May Like