Sultanpur : थाईलैंड अस्पताल कॉलेज के लिए सुल्तानपुर में खोज रहा जमीन

Spread the love

Lucknow Desk : थाईलैंड सरकार अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से उत्साहित होकर न केवल अयोध्या बल्कि सुल्तानपुर में भी निवेश करने के लिए तैयार है। इसके लिए थाई सरकार ने दोनों जिलों में जमीन खोजना भी शुरू कर दिया है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत आने वाले विश्व शांति संस्थान ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर परविंदर सिंह ने किया। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर भदैया ब्लॉक क्षेत्र में स्थित थाई टेंपल परिसर में टीवी 24 के साथ खास बातचीत कही।

उन्होंने बताया कि कल उन्होंने शाही राजनायिक थाई पुजारी फ्रॉपलाड नारोंग के साथ अयोध्या राजपरिवार के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र से मिलकर अयोध्या में संस्कृत व थाई कला केंद्र खोलने को लेकर थाईलैंड की ओर से प्रस्ताव पत्र दिया है । यह केंद्र वैश्विक पर्यटकों के लिए अवसर प्रदान करेगा। थाईलैंड से अपने गहरे नाते के बारे में बताते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासी डॉक्टर सिंह ने थाईलैंड से अपने गहरे नाते के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी ससुराल थाईलैंड में है जहां उनकी पत्नी डॉ मनरियडी सोमार्ट श्रम मंत्रालय में शिक्षा एवं कानूनी सलाहकार हैं ।

89 भाषाओं के जानकार डॉक्टर सिंह ने कहा सुल्तानपुर में भी यदि जमीन मिली तो थाईलैंड यहां अस्पताल और कॉलेज खोलने के लिए तैयार है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि थाईलैंड से प्रभु श्री राम का गहरा नाता है। वहां के सड़कों और पुलो के नाम भी रामायण के पात्रो पर हैं। स्थानीय थाई टेंपल के केयरटेकर लोन फसेरी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनो से वे अपनी टीम के साथ यूक्रेन में काम करते रहे हैं और 6 जनवरी को ही भारत आए हैं।

यूक्रेन के हालातो के बारे में उन्होंने कहा कि 72 फ़ीसदी तबाही हो चुकी है। अब यह कामना है कि दोनों देश शांति के रास्ते पर लौट आए। डॉक्टर सिंह ने बताया कि आगामी 22 तारीख को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में थाईलैंड के राजदूत प्रथमबोधिविवांग,शाही धर्मगुरु प्रपलादनरोंग के साथ वे भी सम्मिलित होंगे उन्होंने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट और भारत सरकार को भारत सरकार के निमंत्रण निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

 106 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP school closed : 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल, ठंड को देखते हुए डीएम का आदेश

Sun Jan 14 , 2024
Spread the loveUP school closed : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में शीत लहर और ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिले में तेज ठंड है। वहीं शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार […]

You May Like