अमेरिकी बाजार में ‘तूफान’ का असर, दो अरबपतियों के झटके में ₹1.3 करोड़ डूब गए

Spread the love

मार्क जुकरबर्ग की कुल दौलत में 11 बिलियन डॉलर से अधिक गिरावट आई और उनकी कुल संपत्ति 37.7 बिलियन डॉलर रह गई। इसी तरह, जेफ बेजोस की कुल दौलत में 4.68 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

अमेरिकी अरबपति और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस के अलावा फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की दौलत में बड़ी गिरावट आई है। सिर्फ एक दिन में इन दो अरबपतियों की कुल संपत्ति से लगभग 16 बिलियन डॉलर या (1.3 लाख करोड़ रुपये) कम हो गए हैं। इसकी वजह फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा और अमेजन के स्टॉक की बिकवाली है।

अमेरिकी बाजार में आये तूफान से दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत उड़ी, मस्क और  अंबानी को हुआ तगड़ा नुकसान - Lagatar

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की कुल दौलत में 11 बिलियन डॉलर से अधिक गिरावट आई और उनकी कुल संपत्ति 37.7 बिलियन डॉलर रह गई। इसी तरह, जेफ बेजोस की कुल दौलत में 4.68 बिलियन डॉलर की कमी आई है और कुल दौलत 134 बिलियन डॉलर है। जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे जबकि मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 28वें सबसे अमीर शख्स की रैंकिंग पर हैं।

क्या है वजह: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक के खराब नतीजों और विवाद की वजह से जुकरबर्ग की कुल संपत्ति को लगातार नुकसान हो रहा है। केवल 13 महीनों में 100 बिलियन डॉलर से अधिक नुकसान हो चुका है। बता दें कि 38 वर्षीय जुकरबर्ग की सितंबर 2021 में कुल संपत्ति 142 बिलियन डॉलर थी।

जेफ बेजोस की बात करें तो उनकी दौलत में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। इस साल बेजोस को 58.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर अमेजन के संस्थापक हैं।

 601 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छठ महापर्व में क्यों नहीं होती है पंडितों की जरूरत? जानें इसके कारण

Sat Oct 29 , 2022
Spread the loveचार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार (28 अक्टूबर) से शुरू हो गया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और नेपाल के कुछ हिस्सों सहित यह पर्व देश के हर उस हिस्से में मनाया जाता है, जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं। दिल्ली और मुंबई में भी इसके […]

You May Like