Maldives में बस रहा दुनिया का पहला तैरता शहर, लग्जरी सुविधाओं से होगा लैस

Spread the love

अभी तक हम सभी ने जमीन पर शहर और नई-नई कालोंनियों को बसते हुए देखा है। लेकिन अब आने वाले समय में आपको पानी पर तैरते हुए शहर भी दिखाई देंगे। साइंस और टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गई है कि शायद कुछ भी नामुमकिन नहीं है। पानी पर तैरते हुए शहर में भी सभी सुविधाएं होंगी जो जमीन पर बसने वाले शहरों में होती हैं। आइए हम आपको दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी (तैरते हुए शहर) के बारे में बताते हैं।

Image

दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस तैरते हुए शहर को पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह मालदीव में बनाया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही फ्लोटिंग सिटी बनाने के लिए Maldives सरकार और Dutch Docklands में डील पक्की हुई है। इस तैरते शहर के लिए फ्लोटिंग सिटी के पहले ब्लॉक को अगस्त महीने में तैयार कर दिया जाएगा जिसको लेकर काम किया जा रहा है। इसी महीने समुद्री क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन को बने लैगून में स्थापित करने की योजना है।

Image

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लोटिंग सिटी में आप और हम जैसे लोग भी जाकर बस सकते हैं। अपना डेली का काम कर सकते हैं और घूमने-फिरने का पूरा मजा ले सकते हैं। इस फ्लोटिंग सिटी में कई लग्जरी सुविधाओं के साथ मॉडर्न लाइफस्टाइल होगी। यह फ्लोटिंग सिटी 500 एकड़ में फैली हई है, जिसमें 5 हजार घर होंगे।

Image

फ्लोटिंग सिटी में मकानों का पहला ब्लॉक इसी महीने हो जाएगा तैयार –

बताया जा रहा है कि दुनिया के पहले फ्लोटिंग सिटी में मकानों का पहला ब्लॉक इसी महीने तैयार हो जाएगा, जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस फ्लोटिंग सिटी में होटल्स, दुकान, रेस्टोरेंट भी होंगे। इस सिटी में बिजली सप्लाई के लिए अपना खुद का एक अलग स्मार्ट ग्रिड होगा। यह सिटी एक बड़े शिप की तरह न बनाकर अलग-अलग ब्लॉक्स के रूप में बनाई जा रही है। इसके साथ ही समुद्र के लहरों के असर को कम करने के लिए सिटी के आस-पास अलग-अलग इलाकों में नेचुरल कोराल डेवलप किए जा रहे हैं, जो लहरों के लिए ब्रेकर की तरह काम करेंगे।

Image

लोगों को इस फ्लोटिंग सिटी तक पहुंचने के लिए सबसे पहले Maldives की राजधानी माले पहुंचना होगा। इसके बाद वहां से बोट के जरिए फ्लोटिंग सिटी तक पहुंचा जा सकेगा, जिसमें महज 15 मिनट का ही समय लगेगा। अगले साल जनवरी 2023 से फ्लोटिंग सिटी को तैयार करने का काम बड़े स्तर में शुरू हो जाएगा, जिसे पूरी तरह से तैयार होने में 4 से 5 साल का समय लगेगा। मालदीव सरकार के प्लान के हिसाब से दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी साल 2027 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।
Image
Maldives में बन रहे इस फ्लोटिंग सिटी में विदेशी लोग भी घर खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें रेसिडेंट परमिट हासिल करना होगा। समुद्र के बीचो बीच बन रहे इस सिटी में मॉडर्न लाइफस्टाइल के साथ ही प्राकृतिक जीवनशैली का मिश्रण भी देखने को मिलेगा।

 549 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BIHAR में RJD और JDU फिर से मिलकर बनाने जा रहे नई सरकार? तेजस्वी का नीतीश कुमार को खुला ऑफर

Mon Aug 8 , 2022
Spread the loveBIHAR का सियासी तापमान इस समय चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी राजद, कांग्रेस, हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ने अपने-अपने विधायकों की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि यहां भाजपा और जदयू गठबंधन टूट सकती है, जिसके बाद नई […]

You May Like