रात में जल्दी सोने के हैं हजारों फायदे

Spread the love

कुछ लोगों को रात को सोने से पहले मोबाइल में लगे रहने की गंदी आदत होती है। आपको बता दें कि यह आदत आपको बीमार कर सकती है। जाहिर है देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से नींद बाधित होती है जिससे आप अगली सुबह चिड़चिड़ापन, आंखों में सूजन और उंगलियों में दर्द महसूस कर सकते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि सोने से पहले मोबाइल को दूर रखना चाहिए। हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको कम से कम छह घंटे की गहरी नींद चाहिए। जाहिर है जब आप जल्दी सोएंगे, तभी सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे, जरूर जानिए

नींद हमारे लिए भगवान के किसी वरदान से कम नही है। लेकिन आज की इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में बहुत कम लोग एक अच्छी नींद सो पाते हैं। कभी एक बच्चे को सोते हुए देखा है ? उसे सोने के लिए कोई प्रयास नहीं करना होता। जब भी उसका मन करता है या वो थक जाता है तो कहीं भी आराम से सो जाता है। ना कोई फ़िक्र ना कोई परेशानी, ये होती है एक अच्छी नींद जो आप भी ले सकते हैं अगर चाहें तो। एक अच्छी और समय पर ली गयी नींद हमारे दिमाग को स्वस्थ रखती है और दूसरे अंगों को भी आराम देती है ।नींद ना सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए ज़रूरी है बल्कि आपकी मानसिक तंदरुस्ती के लिए भी ज़रूरी है।

know benefits of sleeping and rising on time - समय पर सोने और जागने के हैं इतने फायदे कि जानकर हो जाएंगे हैरान 1

आइये जानते हैं जल्दी सोने के फायदे

अच्छी नींद से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है

बता दें कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भरपूर और अच्छी नींद लेना भी बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर ली गयी नींद और अच्छी नींद हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनती है और दिमाग भी स्वस्थ रहता है। इससे आप किसी भी तरह के इन्फेक्शन के खतरे से भी बचते हैं।

 लंबा जीवन जी सकते हैं

पर्याप्त नींद नहीं लेने से आप गाड़ी चलाते समय हादसे का शिकार हो सकते हैं। इससे आपके सोचने-समझने और मोटर स्किल पर प्रभाव पड़ता है। बेहतर नींद लेने से आप सही तरह ड्राइव कर पाते हैं और इससे किसी दुर्घटना का खतरा भी कम होता है।

आप हेल्दी रहते हैं

अच्छी नींद से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। ज्यादा सोने से खून में कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल कम होता है और इम्यून सिस्टम फंक्शन बेहतर होता है। इसका मतलब है कि आपको इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

समय पर सोने से और एक अच्छी नींद से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है

समय पर सोने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। जो भी दिन भर में हम खाते हैं, उसे पचाने के लिए रात की नींद बेहद आवश्यक है।

हर व्यक्ति के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं हैं, तो आपको दिनभर कई छोटी–छोटी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। पाचनतंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखे, साथ ही सही समय पर भोजन करें।

क्या आप जानते हैं रात को देर से सोने के ये चौंकाने वाले फायदे? | Jansatta

अपना काम सही तरह कर पाते हैं

अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इससे आपका मूड सही रहता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। इन सबका असर आपके कामकाज पर पड़ता है और अपने काम को सही तरह कर पाते हैं।

अच्छी नींद से ग्रोथ हार्मोन्स रिलीज होते हैं

बच्चों के लिए भी एक अच्छी नींद बहुत ज़रूरी होती है। समय से सोने पर शारीर में ग्रोथ हर्मोने रिलीज़ होते हैं जो शरीर में मांसपेशियों और कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं और बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह हॉर्मोन रात के समय रिलीज़ होता है क्योंकि बच्चो का शरीर और मस्तिष्क अभी विकसित हो रहा होता है इसलिए उनके सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए समय से सोना बहुत ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें : 

 379 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनूसूचित जाति का होने पर शिक्षकों द्वारा किया जा रहा था प्रताड़ित

Thu Sep 8 , 2022
Spread the loveबाराबंकी:  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक इंटर कॉलेज से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक संस्कृत के अध्यापक (अभय कोरी) ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुसूचित जाति के इस शिक्षक का आरोप है कि विद्यालय के […]

You May Like